ट्रैफिक सिग्नल पर टेंट, दोपहर में ट्रैफिक लाइट बंद करना, प्याऊ की व्यवस्था... भीषण गर्मी से निपटने की प्लानिंग

राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है. अलवर में ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर टेंट की व्यवस्था की है, ताकि ट्रैफिक लाइट बंद होने के दौरान वाहन चालक टेंट के नीचे खड़े हो सकें. इसके साथ ही दोपहर में 12 से 4 तक ट्रैफिक लाइट बंद करने का भी फैसला दिया गया है.

Alwar News
gnttv.com
  • अलवर,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. रात और सुबह के समय भी हीटवेव का दौर चल रहा है. दिनभर लू के थपेड़े महसूस होते हैं. प्रदेश में तापमान 46 डिग्री से अधिक हो चुका है. ऐसे में भीषण गर्मी से बचने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम की तरफ से आम लोगों के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है. जिससे ट्रैफिक लाइट बंद होने के दौरान वाहन चालक टेंट के नीचे खड़े हो सकते हैं. साथ ही दोपहर में 12 से 4 तक ट्रैफिक लाइट बंद करने का भी फैसला दिया गया है. बीते 24 घंटे के दौरान चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा. इसके अलावा जयपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर जैसे प्रमुख शहरों में दिन निकलते ही गर्मी का प्रभाव और लू के थपेड़े महसूस होते हैं. इससे जब जीवन भी प्रभावित होने लगा है.

ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर लगाए टेंट-
राजस्थान में नौतपा के शुरू होने से पहले ही मई के महीने में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. बीते तीन दिनों से रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. ऐसे में अलवर में ट्रैफिक पुलिस पर नगर निगम की तरफ से सभी प्रमुख चौराहों पर लगाए गए हैं. जिससे बाइक चालकों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. 

हीटवेव का अलर्ट-
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की तरफ से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. तो बढ़ रहे तापमान को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के पूर्वी और पश्चिम क्षेत्र में सूरज की तपती गर्मी व गर्म लू भरी हवाओं का प्रकोप जारी रहने का अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पर तापमान 45 डिग्री व उससे अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग की माने तो आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम जारी रहेगा. 

बाड़मेर में 47 डिग्री से ज्यादा तापमान-
राजस्थान में जयपुर, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर सहित प्रमुख शहरों में हालत खराब है. बाड़मेर में 47.3 डिग्री, फलौदी में 46.8 डिग्री, जैसलमेर में 46.5 डिग्री, बीकानेर में 47 डिग्री, श्रीगंगानगर में 46 डिग्री, चूरू में 47 डिग्री, पिलानी में 46 डिग्री, जयपुर में 44 डिग्री, जोधपुर में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. चित्तौड़गढ़ राजस्थान में सबसे गर्म रहा. मौसम विभाग की माने तो आगामी कुछ घंटे में तापमान में एक डिग्री और बढ़ोतरी हो सकती है. जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है व लोगों को परेशानी हो सकती है.

घरों में रहने की सलाह-
ऐसे में घर से बाहर निकलते समय सावधानी रखें. दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें. साथ ही ग्लूकोज की मात्रा भी ज्यादा ले. फलों के साथ प्रोटीन भर खाना खाएं. इस गर्मी में बच्चों में बुजुर्गों को खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है. अस्पताल में भी मौसम में बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण पूरा मरुस्थल एक तंदूर की भट्टी की तरह देख रहा है. मौसम विभाग की माने तो हवाओं के रूप में बदलाव और शुष्क मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश में भयंकर गर्मी देखने को मिल रही है और इस तरह का प्रभाव आगे भी जारी रहेगा. दिन के समय सभी शहरों की सड़कें खाली रहती है. दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है. भीषण गर्मी से जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है.

कई जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था-
रेलवे स्टेशनों पर पेंशनर समाज व शहर में अलग-अलग जगह पर विभिन्न संस्थाओं की तरह से भीषण गर्मी को देखते हुए प्याऊ की व्यवस्था की गई है. ठंडे मीठे पानी पिलाने का काम बुजुर्ग लोग कर रहे हैं. इसके अलावा जगह वाटर कूलर पर भी दिनभर लोगों की भारी भीड़ नजर आती है.

ट्रैफिक के नियमों में किए गए बदलाव-
छोटे शहरों में ट्रैफिक लाइटों को दोपहर के समय बंद कर दिया गया है. जिससे लोगों को चौराहे पर खड़ा नहीं रहना पड़ता और यातायात चलता रहता है. क्योंकि दोपहर के समय गर्मी ज्यादा होने के कारण सड़कों पर वैसे भी ट्रैफिक का दबाव कम रहता है. इसलिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सिग्नल फ्री व्यवस्था कि गई है.

(हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED