Advertisement

महज़ 1 पार्क में मिलेंगे देश के चार धाम, 25 दिसंबर को अमित शाह करेंगे उद्घाटन

गोल्डन टेंपल के प्रतिरूप निर्माण पर एमसीडी ने 75.75 लाख रुपए खर्च किए थे.  गोल्डन टेंपल के हटने के बाद उसकी जगह पर देश के चारों धामों में स्थित मंदिरों के प्रति रूपों को बनाने का फैसला लिया गया है.   

महज़ 1 पार्क में मिलेंगे देश के चार धाम
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST
  • विवाद के बीच हटाया गया स्वर्ण मंदिर का प्रतिरूप
  • गेटवे ऑफ इंडिया से लेकर कुतुब मीनार का है प्रतिरूप

पंजाबी बाग रिंग रोड के नजदीक भारत दर्शन पार्क देश का इकलौता ऐसा पार्क होगा जिसमें प्रवेश करते ही आपको इलाके ही नहीं बल्कि देश के चार धाम और 17 प्रतिरूप, देखने को मिलेंगे. जिसका उद्घाटन 25 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. खास बात ये है कि साढ़े 8 एकड़ में फैले इस पार्क को 350 टन स्क्रैप से बनाया गया है. करीब 12 करोड़ रुपए एमसीडी ने खर्च किए हैं. 2020 में शुरू हुए इस पार्क को डिवेलप करने के काम भी उसी साल शुरू हो गया था.
एसडीएमसी अधिकारी ने बताया कि बुजुर्गों और दिव्यांग जनों के लिए बैटरी एवं सोलर एनर्जी से चलने वाली गाड़ियों का इंतजाम भी इसी पार्क में है. इतनी ही नहीं बल्कि स्टूडेंट को हाफ रेट पर प्रवेश दिया जाएगा.   

विवाद के बीच हटाया गया स्वर्ण मंदिर का प्रतिरूप 
इस प्रोजेक्ट में जब स्वर्ण मंदिर का प्रतिरूप लगा तो विवाद हो गया. उसको हटाने के बाद चारों धामों के प्रतिरूप बनाए गए नए. प्रतिरूपों के निर्माण पर एमसीडी ने 2 करोड़ रुपए खर्च करने का स्टीमेंट तैयार करके दिया है. गोल्डन टेंपल के प्रतिरूप निर्माण पर एमसीडी ने 75.75 लाख रुपए खर्च किए थे. गोल्डन टेंपल के हटने के बाद उसकी जगह पर देश के चारों धामों में स्थित मंदिरों के प्रति रूपों को बनाने का फैसला लिया गया है.   

गेटवे ऑफ इंडिया से लेकर कुतुब मीनार का है प्रतिरूप
भारत दर्शन पार्क में गेटवे ऑफ इंडिया, वट वृक्ष, गोल गुंबद, कुतुब मीनार, नालंदा विश्वविद्यालय, बद्रीनाथ मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, रामेश्वरम मंदिर, जगन्नाथ पुरी, महाबत मकबरा, सांची का स्तूप, विक्टोरिया पैलेस,  हंपी रथ, हवा महल, मीनाक्षी मंदिर, खजुराहो का मंदिर, अजंता और एलोरा,  कोणार्क मंदिर, चारमीनार हैदराबाद,  मैसूर पैलेस, ताज महल के प्रतिरूप हैं.

सियासी नफे नुकसान पर तोला जा रहा प्रोजेक्ट
दरअसल जब से दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने देशभक्ति पाठ्यक्रम लागू किया है. जगह-जगह झंडे लगाए तभी से विपक्ष में बैठी दिल्ली बीजेपी ने सियासी काट के लिए न केवल एक स्कूल का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम का प्रस्तावित किया, बल्कि स्कूलों में बच्चों की गीता पाठ करने की बात कही है. वहीं संस्कृति से परिचय कराने और देशभक्ति से जोड़ने के कार्यक्रमों को राजनीतिक जानकार सियासी नफे नुकसान पर तौल रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement