महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अमरावती और अकोला जैसे शहरों में तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंच चुका है. ऐसे में जहां आम लोग घरों में रहकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं हमारी सुरक्षा में तैनात ट्रैफिक पुलिस दिनभर चौराहों पर खड़ी रहती है. लेकिन अब अमरावती पुलिस ने अपने जवानों के लिए एक अनोखी पहल की है. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.
ये तस्वीरें अमरावती शहर की हैं. जहां सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है. पारा 46 डिग्री के करीब पहुंच चुका है. ऐसे हालात में सबसे ज्यादा चुनौती ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सामने होती है. जो घंटों तक चौराहों पर खड़े रहकर यातायात संभालते हैं. अधिकारियों के मुताबिक, इस कड़ी धूप के चलते ट्रैफिक पुलिस और फील्ड पर काम करने वाले कई पुलिसकर्मियों को लू लगने के मामले सामने आ रहे थे. कई कर्मचारी बीमार पड़कर छुट्टी लेने को मजबूर हो रहे थे. जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी.
₹7000 प्रति जैकेट की कीमत
इसी को ध्यान में रखते हुए अमरावती पुलिस आयुक्त कार्यालय ने बड़ा फैसला लिया और करीब 500 पुलिसकर्मियों को 'एयर कूल जैकेट' दिए गए. खास बात ये है कि ये जैकेट अमरावती के जिला नियोजन समिति (DPDC) के फंड से खरीदे गए हैं. जिनकी कीमत लगभग ₹7000 प्रति जैकेट बताई जा रही है.
रमेश धूमाल डीसीपी अमरावती का कहना है कि, भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच जहां आम आदमी घरों में रहने को मजबूर है. वहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर डटे रहते हैं. लेकिन अब इन एयर कूल जैकेट्स ने न सिर्फ उन्हें राहत दी है, बल्कि उनकी ड्यूटी को भी पहले से ज्यादा प्रभावी बना दिया है.
कैसे चलता है ये जैकेट
इन जैकेट में पर रिफ्लेक्टर लगे हुए हैं. पीछे दो छोटे पंखे लगे हैं. जो कि 10,000 MAH पावर बैंक से चलते हैं. जैकेट के अंदर हवा सर्कुलेट होती है, जिससे शरीर ठंडा रहता है और लू से बचाव होता है.
रिपोर्टर: धनंजय बी. सेबल
ये भी पढ़ें: