Advertisement

सेना की लांस नायक मंजू बनीं पहली महिला सैनिक स्काई डाइवर, 10,000 फीट से लगाई छलांग

भारतीय सेना की पूर्वी कमान की लांस नायक मंजू ने एक शानदार कारनामा कर दिखाया है. एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर से 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर वो पहली महिला सोल्जर स्काई डाइवर बन गई हैं. उनका ये हौसला ना सिर्फ मिसाल है बल्कि कई महिलाओं को प्रेरित करने वाला है.

लांस नायक मंजू
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST
  • 10 हजार फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग
  • महिलाओं के लिए मिसाल हैं मंजू

हौसला हो तो क्या कुछ नहीं किया जा सकता है. हवा में हौसलों वाली छलांग लगाने वाली ऊपर लगी तस्वीर में जो महिला दिख रही हैं. वो सेना पुलिस की जवान लांस नायक मंजू हैं. मंजू को हाल ही में एक नई पहचान मिली है. उनकी नई पहचान है, भारतीय सेना की पहली महिला सोल्जर स्काईडाइवर की.

10 हजार फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग
मंजू ने 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर ये मुकाम हासिल किया है. मंजू ने ये कारनामा बीते मंगलवार को कर दिखाया था. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मंजू सेना के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर में सवार हैं और बाद में वो छलांग लगा देती हैं. इसके बाद वो हवा में तैरती हुई नजर आती हैं. हवा में तैरती मंजू का पैराशूट उनके साथ कूदे दो ट्रेनर खोलते हैं.

महिलाओं के लिए मिसाल हैं मंजू
एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर से इतनी ऊंचाई से छलांग लगाकर पूर्वी कमान की लांस नायक मंजू ने फिर साबित किया है कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं. ईस्टर्न कमांड मंजू की इस कामयाबी पर खुश हैं. वजह ये है कि उनकी जवान मंजू का ये प्रेरक कारनामा सेना में अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम करेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement