Advertisement

दिल्ली की गर्मी में प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार का 14 पॉइंट प्लान! 12 अप्रैल से होगा लागू

समर एक्शन प्लान (Summer Action Plan)की शुरुआत में 12 अप्रैल से 12 मई तक एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन(Anti open burning campaign)चलेगा.

दिल्ली की गर्मी में कंट्रोल होगा प्रदूषण
पंकज जैन
  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST
  • 12 अप्रैल से 12 मई तक होगी समर एक्शन प्लान की शुरुआत
  • गर्मी में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए बनाया गया है प्लान

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने समर एक्शन प्लान तैयार कर लिया है. प्लान के तहत गर्मी में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए एजेंसियां काम करेंगी. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के पर्यावरण बेहतर करने के लिए विंटर एक्शन प्लान के तर्ज पर इस बार समर एक्शन प्लान तैयार करने के लिए पिछले दिनों मीटिंग हुई थी. 

गोपाल राय ने बताया कि आज तमाम डिपार्टमेंट के साथ मीटिंग हुई, जिसमें 14 प्वाइंट एक्शन प्लान तैयार हुए हैं. 12 दीर्घकालिक प्लान हैं और 2 प्लान पर अभी काम होगा. बैठक में जल बोर्ड, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, डीपीसीसी, तीनों एमसीडी के अधिकारी शामिल हुए. 

एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन

समर एक्शन  प्लान की शुरुआत में 12 अप्रैल से 12 मई तक एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन चलेगा. इसके तहत 10 विभाग की 500 टीमें काम करेंगीं. साथ  ही लैंडफिल साइट्स पर बार बार आग लग रही है इसके लिए एमसीडी को स्पेशल निर्देश दिए गए हैं. वहां जो गैस बन रही है, उसके तात्कालिक समाधान के लिए डीपीसीसी, आईआईटी की 21 अप्रैल को ज्वाइंट मीटिंग भी बुलाई गयी  है.

एंटी रोड डस्ट कैंपेन

15 अप्रैल से 15 मई तक एंटी रोड डस्ट कैंपेन भी चलेगा. इस अभियान के लिए 78 स्वीपिंग मशीनें, 587 वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनें भी लगाई जाएंगीं. मेगा ट्री प्लांटेशन को लेकर कल मीटिंग बुलाई गई है. फॉरेस्ट विभाग इसका नोडल विभाग होगा. अर्बन फार्मिंग अभियान के लिए हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट नोडल विभाग होगा. दिल्ली वाले अपने घरों बरामदे आदि में अर्बन फार्मिंग कर सकें, इसका अभियान शुरू होगा. इसबार के रोजगार बजट में, अगले एक साल में इसके जरिए 5 हज़ार महिलाओं को रोजगार देने का भी टारगेट है. दिल्ली के सभी  वार्ड में घर में फार्मिंग की दिलचस्पी दिखाने वालों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी.

गोपाल राय ने बताया कि ग्रीन पार्कों के विकास के लिए सभी एजेंसी के पार्क जैसे एमसीडी या डीडीए का, सभी का मैपिंग और सर्वे का काम करा रहे हैं. RWA या NGO के साथ कनेक्ट करके उन्हें 2.55 लाख रुपए सरकार की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि पार्कों को ग्रीन पार्क में डेवलप कर सकें. पार्क एंड गार्डन सोसाइटी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. 

समर एक्शन प्लान 

दिल्ली में 1,607 पॉल्यूटेड फ्यूल इंडस्ट्री को पीएनजी पर कन्वर्ट किया है. औद्योगिक प्रदूषण की जाँच  के लिए  20 अप्रैल से DPCC स्पेशल ड्राइव शुरू करेगी. दिल्ली में झीलों के विकास को समर एक्शन प्लान में शामिल  किया गया है. इसके लिए स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा. वेटलैंड ऑथोरिटी की निगरानी में इसका काम हो रहा है, लोगों से अपील है कि इसमें वॉलंटियरली हेल्प कर सकते हैं. दिल्ली में 17 सिटी फॉरेस्ट हैं. 2 नए ऐसे फॉरेस्ट डेवलप किए गए हैं. 4 सिटी फॉरेस्ट को वर्ल्ड क्लास के रूप में डेवलप करेंगे. गोपाल राय ने बताया कि जुलाई से दिल्ली में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन हो जाएंगे. इसके लिए अवेयरनेस कैम्पेन चलाने का निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement