'धमकी मत दो...' एनटीए पर भड़के अरविंद केजरीवाल

NEET UG 2026 पेपर लीक को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करके नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर निशाना साधा है. उन्होंने NTA का एक पोस्ट शेयर किया और लिखा कि धमकी मत दो. बच्चों ने इतनी मेहनत की. तुमने पूरे NEET का बेड़ा गर्क कर दिया.

Arvind Kejriwal
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

NEET UG 2026 पेपर लीक लीक विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि धमकी मत दो, बच्चों ने इतनी मेहनत की. तुमने नीट का बेड़ा गर्क कर दिया. पूर्व सीएम ने NTA का एक्स पर किया पोस्ट शेयर किया. जिसमें एजेंसी ने फर्जी या AI से तैयार ओएमआर सीट जमा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी.

'धमकी मत दो...'- अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के एक ट्वीट को शेयर किया और लिखा कि धमकी मत दो, बच्चों ने इतनी मेहनत की. तुमने पूरे NEET का बेड़ा गर्क कर दिया है. तुम देश के लिए शर्म की बात हो. अब तुम्हारी इतनी हिम्मत हो गई कि बेबस छात्रों को कानूनी कार्रवाई की धमकी दे रहे हो? कम से कम तु्म्हें संवेदनशील, मददगार और विनम्र होना चाहिए. आपको शर्म आनी चाहिए.

NTA ने क्या कहा था?
एनटीए ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि एनटीए सभी शिकायतों पर बारीकी से नजर रख रहा है और उनकी जांच कर रहा है. जांच के लिए जमा की गई ओएमआर शीट के नकली या एआई से बनी होने पर पता चलने के बाद छात्रों और अभिभावकों सो सलाह दी जाती है कि वह जांच के लिए केवल असली ओएमआर ही जमा करें. एनटीए ने नकली ओएमआर शीट जमा करने वालों को चेतावनी भी दी कि किसी भी नकली या एआई से बनी ओएमआर के मामले में कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

पेपर लीक पर विवाद-
NEET 2026 पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन भी हो रहे हैं. सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक दिल्ली में जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे थे. हालांकि जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो दिल्ली पुलिस उनको अनशन स्थल से ले गई और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया.

3 मई को NEET UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक हुआ था. जिसका पता चलने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया था. इसके बाद दोबारा नीट की परीक्षा आयोजित की गई. लेकिन पेपर लीक का मुद्दा लगातार बढ़ता जा रहा है. छात्र जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED