Advertisement

दीपक सिंगला गलत काम की वजह से नहीं, भाजपा के खिलाफ काम करने की वजह गिरफ्तार हुए- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा में जाने से इनकार करने पर संजीव अरोड़ा के बाद अब AAP गोवा सह प्रभारी दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि दीपक सिंगला गलत काम करने की वजह से नहीं, भाजपा के खिलाफ काम करने की वजह गिरफ्तार हुए हैं. मनीष सिसोदिया ने कहा कि मोदी जी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं, लेकिन अर्थव्यवस्था व गिरते रुपए को नहीं रोक सकते.

Arvind Kejriwal
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

AAP के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में पार्टी के सह प्रभारी दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर भाजपा के खिलाफ तीखा हमला बोला है. केजरीवाल ने कहा कि दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया कि उसने कोई गलत काम किया है, बल्कि इसलिए गिरफ्तार किया है, क्योंकि वो बीजेपी के खिलाफ काम कर रहा था और उसने बीजेपी में शामिल होने से मना कर दिया. दीपक सिंगला बहादुर है और देश के लिए लड़ रहा है. अरविंद केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा को लेकर कहा कि संजीव अरोड़ा बहुत बहादुर और देशभक्त हैं. पूरे पंजाब को उन पर गर्व है.

कितने भी नेताओं को गिरफ्तार करो, हम काम करते रहेंगे- आतिशी
AAP गोवा प्रभारी और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि आज हमारे देश में नीट का पेपर लीक हो रहा है, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम रोज़ बढ़ रहे हैं, रुपया डॉलर के सामने गिरता जा रहा. लेकिन पीएम मोदी को सिर्फ एक काम विपक्ष के नेताओं पर झूठे केस लगाना और उन्हें गिरफ्तार करना है. सोमवार को ईडी ने AAP नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया है, क्योंकि वो गोवा में बीजेपी के खिलफ लड़ने वाला एक संगठन तैयार कर रहे थे. मेरा पीएम मोदी से कहना है कि आप चाहे हमारी पार्टी के कितने भी नेताओं को गिरफ्तार करो, हम देश के हित के लिए काम करते रहेंगे.

बीजेपी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही- आतिशी
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और गोवा प्रभारी आतिशी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ईडी का इस्तेमाल तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ किया था. चुनाव लड़ाने वाली एजेंसी 'आई पैक' में काम करने वाले लोगों को जेल भेज दिया गया और चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस का सारा डाटा ईडी के माध्यम से चुरा लिया गया. जैसे ही चुनाव खत्म हुआ, वैसे ही उन सभी लोगों को जेल से रिहा कर दिया गया.

बीजेपी का अगला हमला पंजाब में शुरू- आतिशी
आतिशी ने कहा कि बंगाल के बाद भाजपा का अगला हमला पंजाब पर शुरू हुआ, जहां आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए. जो नेता दबाव में आकर भाजपा में शामिल हो गए, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. लेकिन संजीव अरोड़ा जैसे नेता, जिन्होंने भाजपा में जाने से साफ मना कर दिया, उन्हें जेल भेज दिया गया.

पर्सनल गुंड़ों की तरह इस्तेमाल कर रही बीजेपी- सिसोदिया
AAP के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि ईडी सीबीआई और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को अपने पर्सनल गुंडों की तरह इस्तेमाल करके मोदी जी विपक्ष के नेताओं को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं. लेकिन देश की अर्थव्यव्स्था को, रुपए की गिरती इज्जत को नहीं संभाल सकते.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement