Advertisement

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की 29 ऑटो कंपनियों को चिट्ठी, पूछा- E20 के इस्तेमाल से कितना माइलेज घटेगा?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश की 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को चिट्ठी लिखी है और पूछा है कि E20 के इस्तेमाल से गाड़ियों का कितना माइलेज कम होगा? केजरीवाल ने कहा कि गुरुवार को वह दिल्ली के अलग-अलग पंट्रोल पंप और सर्विस सेंदर पर जाएंगे और एथनॉल का जायजा लेंगे.

Arvind Kejriwal
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:07 PM IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश की 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को चिट्ठी लिखकर सवाल उठाया है. केजरीवाल ने पूछा कि क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित है? उन्होंने ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित होने का दावा करने वाली टोयोटा, हीरो और मारूति को अलग चिट्ठी लिखी है. 

पूर्व सीएम केजरीवाल के सवाल-
उन्होंने पूछा है कि आपका ओनर मैनुअल तो पुरानी गाड़ियों में किसी भी हाल में 10 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की अनुमति नहीं देता है. ऐसे में तीनों कंपनियां देश को लिखित में बताएं कि क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 सुरक्षित है और क्या माइलेज 4-5 फीसद ही कम होती है. साथ ही, क्या गाड़ी की माइलेज 5-10 फीसद से ज्यादा कम हुई या कोई कंपोनेंट खराब हुआ तो तीनों कंपनियां उपभोक्ता को हर्जाना देंगी? 

26 और कंपनियों को केजरीवाल की चिट्ठी-
अरविंद केजरीवाल ने दूसरी चिट्ठी 26 अन्य कंपनियों को लिखी है और इनसे साफ करने को कहा कि क्या आपकी पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल संभव है? इसके इस्तेमाल से गाड़ी की कितनी माइजेल गिरेगी और कितना नुकसान होगा? क्या किसी गाड़ी की माइलेज घटने या कोई कंपोनेंट खराब होने पर ऑटो कंपनियां उपभोक्ता को मुआवजा देंगी? 

गुरुवार को पेट्रोल पंप पर जाऊंगा- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि गुरुवार को मैं कुछ पेट्रोल पंप, सर्विस सेंटर और कुछ मिस्त्रियों के यहां जाऊंगा. मैं लोगों से बात करूंगा कि वे क्या कहते हैं. सरकार तो जिद्द पर अड़ी हुई है कि वह ई-20 सबके ऊपर थोपेगी. सरकार कहती है कि यह सुरक्षित है, इससे कुछ नहीं होता, थोड़ी बहुत माइलेज कम होती है और इसकी वजह से कोई नुकसान नहीं हो रहा. लेकिन जनता क्या कह रही है, जनता का क्या अनुभव है? 

केजरीवाल ने सवाल उठाया कि जब कंपनियों की किताबें खुद कहती हैं कि ई10 से ऊपर का ईंधन इंजन और फ्यूल सिस्टम को बर्बाद कर सकता है तो उनके प्रतिनिधि सरकारी मंचों पर आकर इसे सुरक्षित कैसे बता रहे हैं?

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement