आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. इसमें केजरीवाल ने 2 बड़ी मांगें रखी हैं. AAP संयोजक ने मांग की है कि हर पेट्रोल पंप पर कस्टमर को ई20 के साथ 100 फीसदी प्योर पेट्रोल का ऑप्शन भी मिलना चाहिए. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि ई20 पंट्रोल में माइलेज कम होता है. इसलिए वो सस्ता भी होना चाहिए.
AAP का ऑनलाइन सिग्नेचर अभियान-
आम आदमी पार्टी ने ई20 पेट्रोल के मुद्दे को लेकर एक ऑनलाइन सिग्नेचर अभियान चलाया है. इस अभियान को 'स्टॉप E20 पेट्रोल' नाम दिया गया है. इसके लिए stope20petrol.com वेबसाइट भी लॉन्च की गई है. इस अभियान के जरिए लोग प्रधानमंत्री के नाम की याचिका पर सिग्नेचर कर सकते हैं.
अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि अगर उनको ई20 पेट्रोल की वजह से माइलेज कम मिल रहा है, इंजन में खराबी आई है तो इस अभियान से जुड़ें. इसके साथ ही केजरीवाल ने लोगों से सोशल मीडिया पर अपने अनुभव शेयर करने की भी अपील की है.
केजरीवाल ने पीएम मोदी से मिलने का मांगा समय-
आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने कहा कि ई20 पेट्रोल को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं. माइलेज कम होने के साथ बड़ी संख्या में गाड़ियों के खराब होने की शिकायतें मिल रही हैं. इसको देखते हुए उन्होंने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा है, ताकि सरकार आप लोगों की दिक्कतें सुनकर उसका कोई समाधान निकाले.
पूर्व सीएम केजरीवाल की 2 मांग-
दिल्ली की पूर्व सीएम केजरीवाल ने चिट्ठी में 2 मांग उठाई है. उनकी पहली मांग है कि लोगों को पेट्रोल पंप पर ई20 पेट्रोल के साथ 100 फीसदी शुद्ध पेट्रोल का भी विकल्प मिलना चाहिए. जबकि केजरीवाल की दूसरी मांग है कि ई20 पेट्रोल से गाड़ियों का माइलेज कम मिलता है. इसलिए ई20 पेट्रोल की कीमत कम होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: