Ram Mandir: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले आईबी और रॉ के अलावा AI के जरिए रखी जाएगी कड़ी नजर...खरीदे जा रहे ड्रोन

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग किए जाने की भी तैयारी है. इसके लिए कई कंपनियों से बात चल रही है.

Ram Mandir
आशीष श्रीवास्तव
  • लखनऊ,
  • 04 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:13 AM IST

अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का प्रोग्राम होना है. इसके लेकर सुरक्षा के चाक- चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं. अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने से पहले आईबी और रॉ के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए अयोध्या पर कड़ी नजर रखी जाएगी जिसके लिए खाका तैयार किया जा रहा है. अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो ,रॉ के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए अयोध्या आने जाने वालों पर नजर रखेगा. पुलिस ने एक डेटाबेस तैयार किया है जिसमें अयोध्या में आने जाने वालों और बाहर की गतिविधियों में नजर रखी जाएगी. इससे पहले अयोध्या की सुरक्षा के लिए आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की खरीद के लिए 90 करोड़ रुपए यूपी सरकार की तरफ से दिए जा चुके हैं.

बनाए जाएंगे रेड और येलो जोन
इनसे बड़ी संख्या में ड्रोन भी खरीदे जाएंगे जो रेड जोन और येलो जोन की निगरानी करने में मददगार साबित होंगे. जानकारी के मुताबिक कई कंपनियों ने पुलिस से संपर्क किया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के डेटाबेस पर काम करते हुए अयोध्या की सुरक्षा को और मजबूत करेंगी.

अयोध्या के आइजी ने क्या कहा?
अयोध्या आइजी प्रवीण कुमार के मुताबिक,अयोध्या को चारों तरफ से सुरक्षा के घेरे में लिया जा रहा है. इसमें इंटेलिजेंस ब्यूरो, रॉ सहित एनएसजी आएगा. इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद भी ली जाएगी जिसमें डाटा बेस तैयार किया जा रहा है जिसको सुरक्षा के लिए प्रयोग किया जाएगा.


 

Read more!

RECOMMENDED