Advertisement

Animal Cruelty in Baghpat: पहले बेजुबान पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद गली में घसीटा शव, वायरल फुटेज से सनसनी

उत्तर प्रदेश के बागपत के सूप गांव से पशु क्रूरता का दर्दनाक मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने स्ट्रीट डॉग पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को रस्सी से बांधकर गली में घसीटा. घटना का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की पहचान में जुट गई है.

स्ट्रीट डॉग से हिंसा का वीडियो वायरल
मनुदेव उपाध्याय
  • बागपत,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST

उत्तर प्रदेश के बागपत से बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. एक स्ट्रीट डॉग पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या करने और फिर उसके शव को रस्सी से बांधकर गली में घसीटने का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना ने बेजुबान जानवरों के प्रति इंसानों की क्रूरता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, वायरल वीडियो को बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के सूप गांव का बताया जा रहा है. CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि एक मकान के बाहर स्ट्रीट डॉग बैठा हुआ था. इसी दौरान एक शख्स वहां पहुंचता है और लोहे की रॉड से कुत्ते पर हमला करने लगता है.

आरोप है कि शख्स ने कुत्ते पर तेजी से कई वार किए. हमले के चलते बेजुबान जानवर की मौत हो गई. CCTV में कैद हुई यह घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा हो रही है. वीडियो में दिखाई दे रही घटना ने जानवरों के साथ होने वाली हिंसा को लेकर लोगों का ध्यान खींचा है.

कुत्ते की मौत के बाद भी नहीं रुकी कथित क्रूरता
इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कुत्ते की मौत के बाद भी शख्स की कथित क्रूरता नहीं रुकी. वीडियो के मुताबिक, वह पहले अपने घर के अंदर जाता है और वहां से रस्सी लेकर वापस लौटता है. इसके बाद वह कुत्ते के पैर में रस्सी बांधता है और उसके शव को गली में घसीटकर ले जाने लगता है. शख्स की यह पूरी हरकत CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. अब इसी फुटेज के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया है. वीडियो में स्ट्रीट डॉग पर हमला करने से लेकर उसके शव को रस्सी से बांधकर घसीटने तक की घटना कैद बताई जा रही है.

CCTV वीडियो के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस
वायरल CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी मामले पर नजर बनाए हुए है. पुलिस फुटेज के आधार पर संबंधित शख्स की पहचान करने में जुटी है. पहचान होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकती है. फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर शख्स की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर बेजुबान जानवरों के साथ होने वाली क्रूरता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement