बागपत से बड़ा ही अजब-गजब मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने चलते हाइवे में एक युवती को 'चाची… I LOVE YOU' कह दिया. लेकिन युवती ने जवाब ऐसा दिया कि, जान आप भी हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाएंगे. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.
दरअसल, दरअसल कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के दिल्ली हाईवे पर एक परिवार अस्पताल से लौट रहा था. तभी दिल्ली हाईवे पर एक बैंकेट हॉल के पास कार में सवार चार युवकों ने युवती और उसके साथ चल रही बहन और भाभी पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं. पहले 'चाची… I LOVE YOU' कहकर टोका, फिर आगे बढ़ते ही अश्लील इशारे और भद्दे कमेंट करने लगे.
युवतीं ने डायल 112 पर कॉल किया
सरेराह इस हरकत से माहौल गरमा गया और हाइवे पर कुछ देर के लिए हंगामा खड़ा हो गया. लेकिन पीड़िता चुप नहीं रही. युवती ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों शुभम, विक्रांत और विनीत सहित को दबोच लिया. जबकि एक अज्ञात फरार हो गया. वहीं मौके पर जांच के दौरान कार से शराब की बोतल भी बरामद हुई, जिससे साफ हो गया कि आरोपी नशे में धुत थे और उसी हालत में सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे. युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने BNS की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
रिपोर्टर: मानूदेव
ये भी पढ़ें: