Advertisement

जो बहन-बेटियों को छेड़ेगा, वो सीधा यमराज के पास जाएगा- सीएम योगी

यूपी के बांदा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 710 करोड़ की 229 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जो हमारी बहन बेटियों को छेड़ेगा, वो सीधा यमराज के पास जाएगा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने डकैत दिए. युवाओं के हाथ में तमंचे पकड़ाए. हम युवाओं को रोजगार दे रहे हैं. कॉरिडोर बना रहे हैं.

CM Yogi Adityanath
सिद्धार्थ गुप्ता
  • बांदा,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में अवंति बाई की प्रतिमा का लोकार्पण किया. इस दौरे के दौरान सीएम योगी ने 710 करोड़ की 229 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. सीएम ने साल 2017 से पहले की कानून व्यवस्था और बदहाली की तुलना आज के बदलते उत्तर प्रदेश से की. सीएम योगी ने डबल इंजन सरकार की नीतियों को बिना किसी भेदभाव और तुष्टिकरण के धरातल पर उतारने की बात कही.

बुंदेलखंड माफिया मुक्त हो गया है- सीएम योगी
जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी मैं बुंदेलखंड आता हूँ, तो मुझे गर्व होता है. मुझे याद है, जब मैं 9 साल पहले आया था तो यहां की स्थिति को देखा था. पीएम मोदी ने कहा था कि बुंदेलखंड का विकास किया जाए, यहां के लोग पहले पलायन करते थे, क्योंकि ये क्षेत्र बिल्कुल पिछड़ा था. यहां खनन माफिया, वन माफिया जमीन माफिया के साथ डकैतों का साया था. किसान खेतों में जाने से डरता था. बेटियां घर से निकलने में डरती थीं. ये क्षेत्र डकैतों के साथ उनकी वसूली का क्षेत्र जाना जाता था. कोई व्यवस्था नहीं थी. माफिया हावी थे. किसान आत्महत्या करते थे. बुंदेलखंड अपने अस्तित्व के लिए मरा करता था. 

सीएम योगी ने कहा कि PM मोदी के आह्वान पर यूपी में सरकार बनी. इसके बाद यहां की कनेक्टिविटी बेहतर हुई और लोगों के लिए रास्ते खुल गए. अब मुझे आने में भी अच्छा लगता है. खेतों और लोगों को पीने का पानी मिल रहा है, जो यहाँ कभी सपना था, वो भाजपा की डबल इंजन में साकार हुआ है. इसका श्रेय आप सभी यानी जनता को जाता है. अब बुंदेलखंड माफिया मुक्त हो गया है, कोई माफिया नहीं बचा.

बहन-बेटियों को छेड़ेगा तो यमराज के पास जाएगा- सीएम योगी
सीएम ने कहा कि बांदा में मेडिकल कालेज, कृषि विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज सहित तमाम व्यवस्था की गई हैं. यदि आपने माफिया की सरकार चुनी होती तो ये कभी सम्भव न होता. ये लोग सरकारी योजनाओं में डकैती डालते थे. 2017 से पहले यूपी में क्या होता था, आप जानते हैं. यही सब होता था. जिनको आप प्रदेश की बागडोर देते थे, वो मिलकर लूटते थे. गरीबों के लिए आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य की व्यवस्थाएं नहीं थी. मोदी आये तो हर गरीब को घर, आयुष्मान कार्ड और सरकारी योजनाओं का लाभ मिला. हमने बगैर भेदभाव के सभी को सब कुछ दिया. हम भेदभाव नहीं करते, न ही तुष्टिकरण की राजनीति करते, जो हमारी बहन बेटियों को छेड़ेगा, वो सीधा यमराज के पास जाएगा.

उनको भगवान का कोई धाम अच्छा नहीं लगता- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि आज जो भारत की विरासत को सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है, वो भाजपा की डबल इंजन की सरकार में सम्भव है. आज बेटियों के मन से भय समाप्त हो गया है. किसानों, नौजवानों को रोजगार मिल रहे हैं. कुछ लोग इन्हें अपमानित कर रहे हैं. उनका काम है अपमानित करना. उन्हें भगवान का कोई भी धाम चाहे काशी हो या मथुरा, अयोध्या हो या विंध्यवासिनी कॉरिडोर, अच्छा नहीं लगता. उन्हें राजनीति विरासत में मिली है. हमने जनता के बीच काम किया है.

हम विकास की राजनीति करते हैं, कुछ लोग विरासत की- सीएम योगी
सीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार में मंदिरों में पैसा खर्च किया जा रहा है, वहां का विकास किया जा रहा है. पहले पैसा कब्रिस्तान में खर्च किया जाता था. अब यूपी के विकास को विपक्षी पचा नहीं पा रहे. सपा-कांग्रेस के लोग बुरा मानते हैं. हम विकास की राजनीति करते हैं, कुछ लोग विरासत की.
सीएम ने कहा कि आज बुंदेलखंड के पास अपना एक्सप्रेस वे है. कांग्रेस और सपा ने डकैत दिए. युवाओं के हाथ में तमंचे पकड़ाए. हम युवाओं को रोजगार दे रहे हैं. कॉरिडोर बना रहे हैं. जब हम मिसाइल दागते हैं तो पाकिस्तान बाप बाप चिल्लाता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement