Advertisement

Bank Holidays in September: सितंबर में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखिए पूरी लिस्ट

बैंक हॉलीडे को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने एक लिस्ट जारी की है. आरबीआई की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक इस साल सितंबर में वीकेंड के अलावा 8 दिन बैंक बंद रहेंगे. अलग-अलग राज्यों या शहरों में अलग-अलग छुट्टियों के कारण बैंक बंद रहेंगे.

सितंबर में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST
  • कुल 14 बंद रहेंगे बैंक
  • वीकेंड के अलावा कुल 8 दिन बैंक बंद

कई बार आप बैंक जाते हैं, लेकिन बैंक हॉलिडे के कारण ये बंद रहते हैं. जिस कारण आपको परेशानी होती है. सितंबर का महीना आने वाला है, ऐसे में हम आपको बताते हैं कि सितंबर में बैंक कब-कब बंद रहेगा. सितंबर के महीने में बैंक दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर 14 दिनों तक बंद रहेंगे. कुछ बैंक हॉलीडे देश भर में मनाए जाएंगे, वहीं कुछ अन्य स्थानीय अवकाश होंगे. 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक इस साल सितंबर में वीकेंड के अलावा 8 दिन बैंक बंद रहेंगे. अलग-अलग राज्यों या शहरों में अलग-अलग छुट्टियों के कारण बैंक बंद रहेंगे. सितंबर में राज्यवार छुट्टियों में गणेश चतुर्थी, कर्म पूजा, प्रथम ओणम, थिरुवोनम, इन्द्रजात्रा और श्री नारायण गुरु जयंती शामिल हैं. गौरतलब है कि हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं.

बैंक अवकाश सितंबर 2022

  • 1 सितंबर 2022 (गुरुवार): गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) – पणजी
  • 6 सितंबर 2022 (मंगलवार): कर्म पूजा - रांची
  • 7 सितंबर 2022 (बुधवार): पहला ओणम - कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
  • 8 सितंबर 2022 (गुरुवार): थिरुवोनम - कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
  • 9 सितंबर 2022 (शुक्रवार): इन्द्रजात्रा – गंगटोक
  • 10 सितंबर 2022 (शनिवार): श्री नारायण गुरु जयंती - कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
  • 21 सितंबर 2022 (बुधवार): श्री नारायण गुरु समाधि दिवस – कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
  • 26 सितंबर 2022 (सोमवार): लैनिंग्थौ सनमही के नवरात्रि स्थापना / मेरा चौरेन हौबा - इंफाल, जयपुर

बैंक से संबंधित कार्य की योजना बनाते समय, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने राज्यों में छुट्टी की तारीख की जांच करें.

सितंबर 2022 में वीकेंड की छुट्टियां

  • 4 सितंबर 2022: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
  • 10 सितंबर 2022: दूसरा शनिवार
  • 11 सितंबर 2022: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
  • 18 सितंबर 2022: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
  • 24 सितंबर 2022: चौथा शनिवार
  • 25 सितंबर 2022: साप्ताहिक अवकाश (रविवार)

साप्ताहिक अवकाश सहित इन बैंक अवकाशों के बावजूद, बैंक ग्राहक अपने कुछ बैंक कार्य करने के लिए नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement