Advertisement

माला पहनते ही धड़ाम से गिरा हरीश द्विवेदी का मंच, मच गई अफरा-तफरी, Video Viral

बाराबंकी में बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम में उस वक्त हड़कंप गया, जब मंच भर भराकर गिर गया. हादसे के वक्त हरीश द्विवेदी भी मंच पर मौजूद रहे. हादसे में हरीश द्विवेदी को कोई चोट नहीं आई है. हालांकि 3 कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं.

Barabanki News
सैयद रेहान मुस्तफ़ा
  • बाराबंकी,
  • 31 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:23 PM IST

यूपी के बाराबंकी में बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम बाराबंकी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. रामसनेहीघाट से लेकर चौपुला तक जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम हुए. कहीं फूल-मालाएं पहनाई गईं तो कहीं पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया. लेकिन चौपुला में स्वागत के दौरान अचानक मंच टूट गया और भर भराकर गिर गया. सभी नेता नीचे गिर गए.

भर भराकर गिरा हरीश द्विवेदी का मंच-
हरीश द्विवेदी जैसे ही स्वागत के लिए बनाए गए मंच पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं की भीड़ भी मंच पर चढ़ गई. इसी दौरान अधिक भार के चलते मंच अचानक भरभराकर टूट गया. मंच टूटते ही हरीश द्विवेदी समेत मंच पर मौजूद नेता और कार्यकर्ता नीचे जा गिरे.

माला पहनाते ही टूटा मंच-
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12:25 बजे हरीश द्विवेदी चौपुला के स्वागत मंच पर पहुंचे थे. कार्यकर्ता उन्हें माला पहनाकर स्वागत कर ही रहे थे कि अचानक मंच ने भार नहीं संभाला और नीचे गिर गया.

मंच टूटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि राहत की बात रही कि हरीश द्विवेदी को कोई गंभीर चोट नहीं आई. जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब तीन कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं.

150 गाड़ियों के साथ पहुंचे हरीश द्विवेदी-
मंच टूटने के बाद भी हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए. इससे पहले रामसनेहीघाट के भीटारिया बाईपास पर खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश चंद्र शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया. हरीश द्विवेदी करीब 150 गाड़ियों के काफिले के साथ बाराबंकी पहुंचे. जगह-जगह कार्यकर्ताओं की भीड़ और पुष्पवर्षा के बीच बीजेपी के नारे गूंजते रहे.

कौन-कौन रहा मौजूद?
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा,अरविंद मौर्य, डॉ राम कुमारी मौर्य, केपी तिवारी, हरगोविन्द सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement