मोबाइल गेम की ऐसी लत, मां की डांट तो 13 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान

राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. 14 वर्षीय 9 वीं कक्षा में पढ़ रहे अंश साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या की,अंश साहू को मोबाइल की लत थी.

मोबाइल चलाने से टोका, तो 9वीं के छात्र ने किया सुसाइड
gnttv.com
  • भोपाल,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

राजधानी भोपाल से एक हैरान देने वाली खबर सामने आई है. पिपलानी थाना क्षेत्र में रहने वाले 9वीं कक्षा के छात्र अंश साहू को मोबाइल चलाने से मना किया गया तो उसने कुछ ऐसा किया, जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंश साहू मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था. उसकी मां उसे कई बार मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल न करने के लिए समझा चुकी थीं. घटना वाले दिन भी मोबाइल चलाने को लेकर मां ने उसे डांटा था. बताया जा रहा है कि इसी बात से अंश काफी परेशान और तनाव में आ गया था. परिजन उस समय शहर से बाहर एक तेरहवीं कार्यक्रम में गए हुए थे और अंश घर पर अकेला था.

घर के अंदर फांसी लगाया
परिजनों के बाहर जाने के दौरान ही अंश ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जब माता-पिता शाम को घर लौटे तो उन्होंने अंश को फंदे पर लटका देखा. यह दृश्य देखकर वे बेसुध हो गए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पिपलानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया.

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. अंश साहू अपने परिवार में इकलौता बेटा था, जिससे परिवार का दुख और भी गहरा हो गया है. आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं.

इस मामले में डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय छात्र द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोबाइल फोन चलाने से मना करने पर छात्र ने यह कदम उठाया. छात्र मोबाइल का आदी था और उसका मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है. मोबाइल की जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन ऑनलाइन गतिविधियों में शामिल था.

रिपोर्टर: धर्मेंद्र साहू 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED