Advertisement

Bihar: महिलाओं को 10 हजार मिलने की नीतीश कुमार की घोषणा के बाद महिलाओं ने खेली होली

नीतीश कैबिनेट में महिलाओं के खाते में 10 हज़ार रुपए प्रति माह जमा कराने की घोषणा कर दी है. औऱ इसकी पहली किस्त सितंबर माह में आ जाएगी. इसका मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना है और आर्थिक तंगी से बाहर निकालना है.

जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर,
  • 30 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

नीतीश कुमार के द्वारा महिलाओं को हर महीने 10 हजार रुपए खाते में दिए जाने की घोषणा की गई. जिसके बाद महिलाओं ने खुशी की होली मनाने हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर कर नीतीश कुमार के नारे लगाए. इतना ही नहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के साथ भी होली खेली. 

शुक्रवार को बिहार सरकार में कैबिनेट में यह निर्णय लिया गया कि महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए की राशि भेजी जाएगी. नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है कि हम लोगों ने नवम्बर, 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है. 

महिलाओं को बनाया सशक्त
महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है. अब महिलाएं अपनी मेहनत से न केवल बिहार की प्रगति में अपना योगदान दे रही हैं बल्कि वे अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं. उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की स्वीकृति दी है. इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है.

पहली किस्त होगी सितंबर में जारी
सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार कैबिनेट में जो आज यानी शुक्रवार को हुआ है वे बिहार की तस्वीर और तकदीर को तय कर देगी. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को कैबिनेट से मंजूरी दी है. परिवार में एक महिला को आर्थिक सहायता के रूप में रोजगार के लिए 10 हजार की राशि 6 महीने तक मिलेगी. 

इसके बाद उनके व्यपार का आंकलन करने के बाद 2 लाख रुपए तक का आर्थिक मदद दिया जाएगा. जो महिला इस लाभ को उठाना चाहेगी उनके लिए सितंबर माह से फॉर्म भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. सितंबर महीने में ही महिलाओं के खाते में 10 हजार की राशि दे दी जाएगी. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राज्य सरकार ने गेम चेंज कर दिया है. महिलाओं को 10 हजार रुपए महीना सितंबर माह में पहली किस्त दे दी जाएगी.

राहुल की रैली 'फ्लॉप'
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी के वोटर अधिकार रैली को फ्लॉप बताते हुए कहा कि इस यात्रा में इच्छाधारी नेता अपने समर्थकों को लेकर आ रहें है. राहुल गांधी की यात्रा को बिहार की जनता ने रिजेक्ट कर दिया है क्योंकि इसमें जो भीड़ जुट रही है वो राजद से टिकट लेने वाले नेता कांग्रेस से टिकट लेने वाले नेता VIP माले के समर्थक ही सिर्फ आ रहें है. बिहार के लोग नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के साथ है. 

तेजस्वी यादव को चेतावनी
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैं आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को चेतावनी देता हूं कि भाषा की मर्यादा को रखें. राहुल गांधी तेजस्वी यादव के मंच पर जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी गई इसको लेकर बिहार में आक्रोश है तुरंत कान पकड़ कर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव माफी मांगें. इसका नतीजा चुनाव में देखना पड़ेगा. जिस तरह महाराष्ट्र हरियाणा में बुरी तरह हारे है उसी तरह बिहार में वो हारेंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement