Advertisement

करोड़पति हैं बिहार के नए सीएम, सम्राट चौधरी को कौन सी कार है पसंद?

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे. सम्राट चौधरी करोड़पति हैं. उनके पास 11 करोड़ की प्रॉपर्टी है. सम्राट के पास 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की खेती और गैर-खेती योग्य जमीन है. जबकि उनकी पत्नी के पास 50 लाख रुपए की जमीन है.

Samrat Choudhary
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में सम्राट ने खुद को करोड़पति घोषित किया है. हलफनामे के मुताबिक बिहार के नए मुख्यमंत्री के पास सोने-चांदी, जमीन और बैंक में कैश है.

11 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं सम्राट-
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक सम्राट चौधरी के पास करीब 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की खेती योग्य और गैर-खेती योग्य जमीन है. उनकी पत्नी कुमारी ममता के नाम 50 लाख रुपए की जमीन है. उनकी पत्नी के नाम एक कमर्शियल बिल्डिंग भी है. जिसकी कीमत 58 लाख रुपए बताई गई है. सम्राट की पत्नी के नाम कोई रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी नहीं है. सम्राट चौधरी पर कोई भी कर्ज नहीं है. 

सम्राट के बैंक खाते में कितनी रकम?
सम्राट चौधरी के पास 13500 रुपए कैश थे. जबकि उनकी पत्नी के पास 35 हजार रुपए की नकदी थी. उनके बैंक खातों में 27 लाख रुपए से ज्यादा की रकम जमा थी. सम्राट के पास 20 लाख रुपए की कीमत का 200 ग्राम सोना है. जबकि उनकी पत्नी के पास 20 लाख का सोना और 75 हजार रुपए की चांदी है.

सम्राट को कौन सी गाड़ी है पसंद?
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक सम्राट चौधरी के पास एक कार है. नए सीएम के पास Bolero Neo कार है. इस कार की कीमत 7 लाख रुपए बताई गई थी. इतना ही नहीं, सम्राट चौधरी के पास हथियार भी है. उनके पास 4 लाख रुपए की कीमत की एक एनपी बोर राइफल है, जबकि 2 लाख रुपए कीमत की एक रिवॉल्वर भी है.

सम्राट के पास 2 LIC पॉलिसी-
सम्राट चौधरी ने शेयर, बॉन्ड में भी निवेश किया है. उन्होंने पीपीएफ में 10.28 लाख रुपए निवेश किया है. सम्राट के पास 2 इंश्योरेंस पॉलिसी भी है. इसमें एक 8 लाख रुपए की एलआईसी है, जबकि एक एसबीआई लाइफ की 1.50 लाख रुपए की पॉलिसी है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement