Advertisement

उनको जिन्ना पसंद है, हमको गन्ना पसंद है- सीएम योगी आदित्यनाथ

बिजनौर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों पर बरसते हुए कहा कि जब दलितों का उत्पीड़न होता है तो उनके मुंह में फेविकोल लग जाता है और जब जाति के नाम पर हिंदू-हिंदू को लड़ाना होता है तो वो दलित को जाट के साथ, दलित को ब्राह्मण के साथ, दलित को गुर्जर के साथ, दलित को क्षत्रियों के साथ, दलित को वैश्यों के साथ लड़ाकर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का काम कर रहे हैं.

CM Yogi Adityanath
gnttv.com
  • बिजनौर,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में वर्धमान कॉलेज में एक जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1003 करोड़ से अधिक की लागत वाली 76 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम योगी ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र भी बांटे. इस दौरान सीएम ने कहा कि साल 2017 के पहले सीएम बिजनौर को अपशकुन मानते थे और यहां नहीं आते थे. लेकिन असल में वो खुद अपशकुन थे.

हमें जिन्ना नहीं, गन्ना चाहिए- सीएम योगी
मुख्यमंत्रत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजावादी पार्टी और कांग्रेस को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि बिजनौर में कुछ लोग बांटने की बात करते थे. इन लोगों को जिन्ना पसंद है. हमें जिन्ना नहीं, गन्ना पसंद है. इसलिए गन्ना मूल्य भी बढ़ाया है. सीएम योगी ने कहा कि पहले शिवरात्रि, जन्माष्टमी और कांवड़ यात्रा पर रोक लगा देते थे. आज पूरा उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त, दंगा मुक्त है और धूमधाम से यात्राएं निकल रही हैं. आज कृष्ण जन्माष्टमी पर रोक नहीं है. रामनवमी पर रोक नहीं है. आज कोई बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता.

जो बिजनौर को अपशकुन मानते थे, वो खुद अपशकुन थे- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग पहले बिजनौर को अपशकुन मानते थे और यहां नहीं आते थे. लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि वे लोग खुद अपशकुन थे. सीएम ने कहा कि साल 2017 के पहले 10-10 सालों तके गन्ने का भुगतान नहीं होता था. किसान परेशान था, नौजवान पलायन कर रहा था, व्यापारी भय के साए में जी रहा था. उन्होंने कहा कि आज मुझे अच्छा लगता है कि हमने जो संकल्प लिया था अपराध मुक्त, अपराधियों से मुक्त उत्तर प्रदेश. आज बिजनौर भी माफिया मुक्त होकर विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है.

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के पाप के कारण देश का विभाजन हुआ, जिसका खामियाजा भुगतने वाले पाकिस्तान-बांग्लादेश के प्रवासियों को हमारी सरकार ने 50 साल बाद अधिकार दिया. सीएम योगी ने कहा कि पहले केंद्र के भेजे 85 पैसे में से सिर्फ 15 पैसे पहुंचते थे और ये लोग बच्चों की छात्रवृत्ति व पेंशन खा जाते थे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement