Advertisement

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बनाया प्लान... 500 में बुक किया भाईयों ने ऑटो, सुनसान जगह पर किया चालक पर वार... लेकिन चढ़ पुलिस के हत्थे

पहली बार बनाया था लूट का प्लान, वारदात को दे भी दिया अंजाम. लेकिन पुलिस से बच न सकें. पुलिस का कहना कि चाहते थे गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करना.

घायल ऑटो चालक और पुलिस
कृष्ण गोपाल राज
  • बरेली,
  • 30 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:36 PM IST

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए अक्सर युवा लूट जैसी घटना को अंजाम दे देते हैं. इन तरह से शौक पूरा करने की आदत उन्हें अपराधी बना देती है. हाल ही में ऐसे ही एक अपराध का खुलासा हुआ है. इस मामले में लूट को अंजाम देने वाले दो भाई लूट के बाद पुलिस के हत्थे लग गए.

करने चले थे ऑटो चालक से लूट

उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना भोजीपुरा में ऑटो की लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों विशाल उर्फ छोटू और भारत रत्न को गिरफ्तार किया है. यह दोनों भाई गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए लुटेरे बनने चले थे. दोनो ऑटो में सवारी बनकर बैठे थे और सुनसान रास्ते में ऑटो वालों को ले जाकर ऑटो रिक्शा का सामान लूट के फरार होने की प्लानिंग बनाई थी.

पहली ही बार में हुए फेल

पुलिस के मुताबिक यह दोनों भाईयों की पहली ही घटना थी, जिसको उन्होंने अंजाम दिया था. पहली ही घटना के बाद बरेली पुलिस ने उनको दबोच लिया और घटना में तीसरा साथी भी शामिल है. उनका तीसरा साथी शिवम फरार है. पुलिस के मुताबिक तीनों ने मौज मस्ती और गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए लूट की योजना बनाई थी.

500 में बुक कराया था ऑटो

इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र में खुलासा किया कि 27 अगस्त की रात आरोपियों ने सिटी स्टेशन से ऑटो चालक सग्गन का ऑटो 500 रुपये में जादौपुर जाने के लिए बुक किया था. रास्ते में सुनसान जगह देखकर आरोपियों ने रूट बदलवा लिया. इसके बाद पीछे बैठे आरोपियों ने चालक के सिर पर करीब दो किलो का लोहे का बाट मार दिया और गमछे से उसका गला कस दिया. चालक के सड़क पर गिरते ही आरोपी ऑटो लेकर फरार हो गए.

ऑटो ठिकाने लगाने से पहले गए दबोचे

लूट के बाद ऑटो को सेमीखेड़ा में आरोपियों की दुकानों के अंदर छिपा दिया गया था. आरोपियों ने पुलिस का पूछताछ में बताया है कि घटना को अंजाम देने के बाद रविवार तड़के आरोपी ऑटो को ठिकाने लगाने की तैयारी में थे. इसी दौरान पुलिस ने सेमीखेड़ा-बरौर रोड पर पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर दोनों भाइयों को पकड़ लिया.

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में पूरी घटना को कबूल कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से लूटा गया ऑटो, 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए हैं. तीसरे आरोपी शिवम की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement