Advertisement

योगी सरकार 2.0 की पहली कैबिनेट में बड़ा फैसला, तीन महीने के लिए बढ़ाई गई मुफ्त राशन योजना

मुफ्त राशन योजना (free ration scheme )के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन वितरण किया जाता है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST
  • योगी सरकार 2.0 की पहली कैबिनेट बैठक
  • मार्च से जून तक बढ़ाई गई मुफ्त राशन योजना

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे के अंदर पहली कैबिनेट बैठक की. इस दौरान कई बड़े फैसले लिए गए, जिसमें मुफ्त राशन योजना को तीन महीने आगे बढ़ाना भी शामिल है. इसके तहत यूपी की 15 करोड़ जनता को नि:शुल्क खाद्यान योजना तीन माह तक और मिल सकेगी. 

बता दें कि, पहले यह योजना मार्च 2022 तक ही थी लेकिन, आज हुई कैबिनेट की बैठक में इसे तीन माह आगे बढ़ाया गया है. इस बैठक को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें अधिकारियों के साथ आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई. 

क्या है मुफ्त राशन योजना

मुफ्त राशन योजना के तहत सीएम योगी के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन वितरण किया जाता है. यह राशन सभी राशन कार्ड धारकों को और अंत्योदय राशन कार्ड के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थी परिवारों को मार्च माह तक वितरित किया जाना था, जिसे बढ़ाकर अब जून तक कर दिया गया है. 

यूपी फ्री राशन योजना के तहत 35 किलो राशन और इसके साथ दाल ,चीनी ,खाद्य तेल ,नमक जैसी खाद्य वस्तुओं को फ्री लेने का लाभ लाभार्थी परिवारों को मिलता है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत फ्री राशन का लाभ सभी राशन कार्ड धारियों को नवंबर माह तक दिया जा रहा था.  

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement