Advertisement

Ayodhya: अमेरिका में भी होगा राम मंदिर का जश्न... कैलिफोर्निया में होगा कार रैली आयोजन, 400 कारें होंगी शामिल

कैलिफोर्निया में 20 जनवरी को एक विशेष कार रैली का आयोजन किया जाएगा. इसमें 400 से ज्यादा कारें रैली में शामिल होंगी. इंडियंस' समूह 'भगवान श्री राम जी की घर वापसी' का जश्न मनाने के लिए तैयार है.

Ram Mandir
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

देश का हर नागरिक इस समय राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का इंतजार कर रहा है. अब इसके लिए विदेश में रह रहे भारतीय भी खास तैयारी में जुट गए हैं. भारतीय-अमेरिकी प्रवासी अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह को मनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं. इस अवसर का जश्न मनाने के लिए अमेरिका में कार रैलियां आयोजित करने की योजना है. समूह 'कैलिफ़ोर्निया इंडियंस' 20 जनवरी को "भगवान श्री राम जी की घर वापसी" का जश्न मनाने के लिए एक विशेष कार रैली का आयोजन कर रहा है. आयोजकों ने कहा कि 400 से अधिक कारें रैली में शामिल होंगी, जिसके साउथ बे से प्रतिष्ठित गोल्डन गेट ब्रिज तक जाने की उम्मीद है.

आयोजकों ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि "उत्तरी कैलिफोर्निया के भारतीय भारत के आधुनिक इतिहास के सबसे बड़े और गौरवपूर्ण कार्यक्रम का जश्न मनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं." पूरे अमेरिका में स्थानीय मंदिर और प्रवासी संगठन 22 जनवरी तक विशेष उत्सव आयोजित करने की योजना बना रहे हैं, जब अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा. 

आयोजित की जाएंगी कार रैलियां
पिछले कई हफ्तों में वाशिंगटन, शिकागो और अन्य अमेरिकी शहरों में कार रैलियां आयोजित की गई हैं. आयोजकों ने कहा कि रोहित शर्मा, मणि किरण, परम देसाई, दैपायन देब, दीपक बजाज और बिमल भागवत सहित समुदाय के नेता कैलिफोर्निया रैली की योजना बना रहे हैं. आयोजकों ने कहा कि हम अयोध्या नहीं जा सकते लेकिन रामजी हमारे दिलों में हैं और यह उनकी घर वापसी में हमारा योगदान और भक्ति है.

टाइम्स स्क्वायर पर होगी लाइव स्क्रीनिंग
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का 22 जनवरी को अमेरिका के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर लाइव स्क्रीनिंग होगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टाइम्स स्क्वायर पर किसी भारतीय कार्यक्रम की पहली बार लाइव स्क्रीनिंग होगी. इससे पहले टाइम्स स्क्वायर पर भारत छह बड़े कार्यक्रम कर चुका है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement