Advertisement

37 साल की उम्र में शुरू किया था बॉडी बिल्डिंग का सफर, प्रतियोगिता में जीता ब्रॉन्ज मेडल, लाखों महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

मोहाली में रहने वाली सुविती महाजन की जिंदगी अब से 5 साल पहले तक बहुत सामान्य थी. 5 साल पहले तक वह एक पत्नी और मां थीं, लेकिन अब वह बहुत सी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं कि वे किसी भी उम्र में अपने सपने पूरे कर सकती हैं.

Suviti Mahajan (Photo: Moj App)
ललित शर्मा
  • चंडीगढ़,
  • 20 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST
  • 22 साल की उम्र में हुई थी सुविती की शादी
  • दो बच्चों की मां हैं सुविती

कहते हैं कि सपने उन्हीं के साकार होते हैं जो उन सपनों के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं. सपनों को हकीकत में बदलने के लिए कई बार सभी आराम भूलकर मेहनत से तपना पड़ता है. जैसा कि मोहाली की 43 साल की सुविती महाजन कर रही हैं. 

आज हम आपको बता रहे हैं सुविती की कहानी, जिन्होंने 37 साल की उम्र में जिम जाकर बॉडी बिल्डिंग में अपने करियर की शुरुआत की. और आज वह लाखों महिलाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं. 

22 साल की उम्र में हुई थी शादी
सुविती महाजन ने बताया कि यह सफर इतना आसान नहीं था. 22 साल की उम्र में शादी और फिर दो बच्चे होने के बाद कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में नाम कमाएंगी. सुविती बताती है कि उनका बॉडीबिल्डिंग की तरफ आना भी एक संयोग है.

करीबन 5 साल पहले फिटनेस के लिए उन्होंने जिम जाने की शुरुआत की थी. और वहां पर जिम में एक ट्रेनर ने करीबन 20 किलो वेट उठाने के लिए कहा.  लेकिन बाद में यह कहकर मना कर दिया की भारी है, नहीं उठाया जायगा. पर सुविती ने आसानी से उस वजन को उठा लिया. 

करती हैं 3 घंटे जिम और लेती हैं सही डाइट
सुविती आगे बताती हैं कि इसके बाद उन्हें भी अपनी ताकत का अंदाजा हुआ. अब वह हर रोज 3 घंटे जिम में कड़ी मेहनत करती हैं और पिछले 3 सालों से सही डाइट ले रही हैं. 

सुविती बताती हैं कि शुरुआती दिनों में घर वाले हों या रिश्तेदार, सबने उन्हें रोका और टोका. सभी ने यह कहा कि इस उम्र में वजन उठाने से दिक्कत आएगी. ये उम्र बच्चों को संभालने की है. लेकिन सुविती कहती हैं कि जब किसी चीज को करने की ठान लो तो फिर उसके लिए पागलपन और जुनून का होना जरूरी है.

जीता है ब्रॉन्ज मेडल
सुविती कहती है कि बॉडी बिल्डिंग के कारण उनके घर में हल्के झगड़े और पति के साथ मनमुटाव भी हुआ. लेकिन उन्हें समझाने के बाद, धीरे धीरे चीजें वापस सामान्य होने लगी. पावर फिटनेस ओपन कंपटीशन में सुविती ने बॉडी बिल्डिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. सुविती महाजन बताती है की वह अब बॉडी बिल्डिंग के गुर बच्चों को भी सिखा रही हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement