बाघ और तेंदुओं पर गर्मी की मार, फिर भी रहेंगे कूल, किए गए ये विशेष इंतजाम

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पारा 45 के पार पहुंच गया है. इंसान से लेकर जानवर तक गर्मी से परेशान हैं. चंद्रपुर के ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर में बाघ और तेंदुओं को गर्मी से बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. इनके लिए कूलर लगाए गए हैं. इसके साथ ही ग्रीन नेट की भी व्यवस्था की गई है.

Chandrapur News
gnttv.com
  • चंद्रपुर, महाराष्ट्र,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. इंसान तो बेहाल हैं ही, अब इसका असर वन्यजीवों पर भी साफ नजर आ रहा है. इस बीच चंद्रपुर के ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर से एक अलग तस्वीर सामने आई है, जहां बाघों और तेंदुओं को गर्मी से बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर में मौजूद 11 बाघ और 4 तेंदुओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

जानवरों के लिए लगा कूलर-
हर केज में कूलर लगाए गए हैं, जो दिन-रात लगातार चलते रहते हैं. सिर्फ कूलर ही नहीं, गर्म हवाओं से बचाने के लिए केज के चारों तरफ ग्रीन नेट भी लगाया गया है, ताकि तापमान का असर कम किया जा सके. जानवरों को गर्म हवाओं से बचाया जा सके. जानवरों को ठंडा और स्वस्थ रखने के लिए खाने में विटामिन-C और मल्टीविटामिन भी दिए जा रहे हैं. वन विभाग यहां पर इन बाघों की विशेष देखरेख में लगा लगा हुआ है.

राहत महसूस कर रहे बाघ और तेंदुए-
कूलर की ठंडी हवा में अब बाघ और तेंदुए राहत महसूस कर रहे हैं और ज्यादातर समय कूलर के सामने ही बैठे नजर आते हैं. कूलर में पानी खत्म न हो, इसका भी विशेष ध्यान जिया जाता है. कूलर की ठंडी हवा में बाघ और तेंदुओं को गर्मी से राहत मिल रही है. यहां हर वक्त बाघों की दहाड़ सुनने को मिलती है. बाघ गांवों में दहशत मचा रहे थे. इन बाघों ने कई लोगों की जान भी ली है. इसीलिए इन्हें यहां रखा गया है. कुछ जानवरो के घायल होने से उनका इलाज भी यहां चल रहा है.

जानवरों को गर्मी से राहत की व्यवस्था- अधिकारी
ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर के वेटरनरी ऑफिसर डॉ कुंदन पोड़चलवार ने बताया कि यहां इन जानवरों का विशेष ध्यान रखा जाता है. सभी केज में कूलर और ग्रीन नेट लगाए गए है. कूलर लगाने के बाद बाघ अब कूलर के सामने ही ठंडी हवा में रहते है. बहार खुले केज में नहीं आते. पीने के पानी को लेकर भी केज के अंदर ही व्यवस्था की गई है. गर्मी के दिनों में खाने को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

चंद्रपुर में तापमान लगातार बढ़ रहा .है फिलहाल बाघों को तो कूलर की ठंडक मिल रही है. लेकिन चंद्रपुर के लोग अब भी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं.

(विकास राजूरकर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED