छतीसगढ़ में बोर्ड टॉपर्स को हेलीकॉप्टर राइड का तोहफा...हरियाणा में पांच लाख को बांटे टैबलेट

सीएम ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराएंगे, जिससे अन्य छात्र-छात्राएं उनको देखकर आगे बढ़ें और उनके सपनों को उड़ान मिले.

Representative Image (Credit: Unsplash)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2022,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST
  • हरियाणा में बंटे 5 लाख टैबलेट
  • छत्तीसगढ़ में टॉपर्स को हेलीकॉप्टर राइड का तोहफा

छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस समय प्रदेश दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कई अहम घोषणाएं कीं. छत्तीसगढ़ सरकार अब 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को हेलीकॉप्टर की सवारी कराने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. सीएम ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराएंगे, जिससे अन्य छात्र-छात्राएं उनको देखकर आगे बढ़ें और उनके सपनों को उड़ान मिले. दसवीं-बारहवी के प्रदेश व जिला टॉपर्स को मुख्यमंत्री टॉपर्स चॉपर राइड से अनूठी अभिप्रेरणा मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हमारे विद्यार्थियों को कोई अनूठी प्रेरणा मिलेगी, तो उनमें सफलता अर्जित करने की अभिप्रेरणा का स्तर और भी बढ़ जायेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों में हेलीकॉप्टर के प्रति आकर्षण है इसलिये मैने यह निर्णय लिया. कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में प्रदेश के टॉप टेन विद्यार्थियों के साथ-साथ जिले के दसवी एवं बारहवीं के टॉपर विद्यार्थियों को रायपुर आमंत्रित करके उनका सम्मान किया जायेगा और उन्हें हेलीकॉप्टर की राइड कराई जायेगी. 

हरियाणा में बंटे टैबलेट
वहीं ई-अधिगम कार्यक्रम के तहत हरियाणा सरकार ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे. बता दें कि देश में पहली बार किसी भी सरकार ने सरकारी स्कूल के विधार्थियों को 5 लाख टैबलेट दिलाए हैं. रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बच्चों को टैबलेट बांटे. इस दौरान शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी वहां मौजूद रहे. टैबलेट के साथ सरकार ने 2GB फ्री डाटा और पर्सनलाइज्ड एडप्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म भी दिया है. हरियाणा के मुख्यमंत्रीने कहा कि अब जय जवान जय किसान जय पहलवान के बाद हमारा सिद्धांत जय विज्ञान होगा जिस पर हम आगे बढ़ेंगे.

 

Read more!

RECOMMENDED