Advertisement

उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लॉन्च किया नया ऐप...तुरंत लिया जाएगा एक्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पारदर्शी सरकार चलाने के लिए एक ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के माध्यम से उत्तराखंड की जनता 1064 डॉयल कर अपनी किसी भी शिकायत को दर्ज करा सकती है. वहीं अगर आगे जरूरत पड़ी तो इसकी जांच भी की जा सकती है.

gnttv.com
  • देहरादून,
  • 08 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST
  • जरूरत पड़ी तो करेंगे विजिलेंस जांच
  • आम हो या खास सभी के लिए एक ही नंबर 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पारदर्शी सरकार चलाने के लिए एक ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के माध्यम से उत्तराखंड की जनता 1064 डायल कर अपनी किसी भी शिकायत को दर्ज करा सकती है. इसके माध्यम से जनता की शिकायतों का जल्दी से निस्तारण किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर जांच भी की जा सकती है.

आम हो या खास सभी के लिए एक ही नंबर 
आपको बता दें कि सूबे की धामी सरकार जीरो टॉलरेंस के आधार पर काम करने की बात कह रही है. यही वजह है कि अब आम हो या खास सभी लोग भ्रटाचार की शिकायत इस नम्बर पर कर सकते हैं. आपको बता दें कि एंड्राइड फोन पर भी इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है और अपनी शिकायत भेजी जा सकती है.

जरूरत पड़ी तो करेंगे विजिलेंस जांच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विजिलेंस विभाग द्वारा निर्मित ऐप भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड-1064 का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस ऐप का क्रियान्वयन मजबूती के साथ किया जाएगा. सीएम धामी ने कहा कि इस ऐप के माध्यम से जुड़ी शिकायतों मिलेंगे उनका जल्दी से जल्दी निस्तारण किया जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की शिकायतकर्ता की शिकायत पर अगर विशेष जांच की भी जरूरत पड़ेगी तो सीधी विजिलेंस जांच की जाएगी.

(देहरादून से दिलीप सिंह की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement