सड़क पर तड़प रहा था युवक, पुलिसवाले ने दी CPR, बचाई जान, Video Viral

राजस्थान के चुरू में सड़क पर बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद बाइक सवार युवक सांस लेने में तकलीफ होने लगी. वो सड़क पर तड़पने लगा. इस दौरान वहां से गुजर रहे सब इंस्पेक्टर रामफूल मीणा ने युवक को सीपीआर दिया. जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ. इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया और उसकी जान बचाई जा सकी.

Churu News
gnttv.com
  • चुरू,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST

अक्सर पुलिस सख्ती के लिए मशहूर है. लेकिन कभी-कभी खाकी का मानवीय चेहरा भी दिल जीत लेता है. राजस्थान के चुरू में भी ऐसा ही हुआ, जहां एक पुलिसवाले कुछ ऐसा किया. जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. पुलिस वाले की वजह से एक शख्स की जान बच गई. एक पुलिसवाले ने सड़क पर तड़पते एक शख्स की सीपीआर जान बचाई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हर कोई इस पुलिसवाले की तारीफ कर रहा है.

पुलिसवाले ने CPR देकर बचाई जान-
चुरू में एक बाइक सवार सड़क पर तड़प रहा था. लोग भी जमा थे. किसी को कुछ सूझ नहीं रहा था. तभी एक पुलिसवाला मौके पर पहुंचा और उसने फौरन युवक को सीपीआर दिया. इससे युवक की जान बची. इस पुलिसवाले का नाम रामफूल मीणा है और ये सब इंस्पेक्टर हैं. सीपीआर देने के बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया और उसकी जान बच गई.

बोलेरो ने बाइक को मारी थी टक्कर-
ये पूरा मामला सरदारशहर-चूरू मुख्य सड़क का है, जहां ढाढरिया चारणान के पास एक अज्ञात बोलेरो ने तारानगर के गोगटिया चारणान गांव के रहने वाले बाइक सवार कुलदीप जाट को जोरदार टक्कर मार दी. कुलदीप सड़क किनारे तड़प रहा था और उसे सांस लेने में बेहद तकलीफ हो रही थी. इसी दौरान वहां से गुजर रहे सब इंस्पेक्टर रामफूल मीणा ने जब युवक की यह हालत देखी, तो उन्होंने बिना एक पल गंवाए मानवता दिखाई.

युवक की हालत में सुधार-
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए सब इंस्पेक्टर रामफूल मीणा ने मौके पर ही तड़पते युवक को सीपीआर देना शुरू किया. पुलिस अधिकारी की इस सूझबूझ से युवक को होश आ गया, जिसके बाद उसे तुरंत निजी वाहन से चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बीकानेर रेफर किया गया है, जहां फिलहाल उसकी हालत में सुधार है.

पुलिसवाले को सैल्यूट-
कांस्टेबल रामचंद्र सिहाग के अनुसार ​इस जीवनरक्षक कार्य के लिए अस्पताल में मौजूद लोगों, पुलिस विभाग और स्थानीय जनता ने सब इंस्पेक्टर रामफूल मीणा की तत्परता और संवेदनशीलता की जमकर सराहना की है. हर कोई सब इंस्पेक्टर की तारीफ कर रहा है.

(विजय चौहान की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED