Advertisement

सीएम योगी से बच्ची की गुहार, दो दिन में हुआ स्कूल में दाखिला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद बच्ची का दाखिला मुरादाबाद के एक नामी स्कूल में हो गया. बच्ची अब अपने सपनों को पूरा करने की ओर कदम बढ़ा रही है.

माता-पिता के साथ वाची.
gnttv.com
  • मुरादाबाद,
  • 26 जून 2025,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, लेकिन इस बार एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है. इस वीडियो में एक नन्ही बच्ची ने मुख्यमंत्री से सीधे कहा, 'आप मेरा एडमिशन करा दीजिए.' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत आदेश दिया और दो दिन के अंदर बच्ची का अडमिशन मुरादाबाद के एक नामी स्कूल में करवा दिया गया.

बच्ची की गुहार और मुख्यमंत्री का आदेश
बच्ची का नाम वाची है, जिसके एडमिशन के लिए उसके माता-पिता पिछले तीन महीनों से कोशिश कर रहे थे. अलग-अलग वजहों से दाखिले में दिक्कत आ रही थी. बच्ची के पिता ने मुख्यमंत्री योगी के जनता दरबार में पहुंचकर अपनी समस्या बताई. बच्ची ने मुख्यमंत्री से कहा, 'आप मेरा एडमिशन करा दीजिए.' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत आदेश दिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्ची का एडमिशन तुरंत कराया जाए.

वाची के माता-पिता पिछले तीन महीनों से एडमिशन के लिए संघर्ष कर रहे थे. बच्ची के पिता ने बताया, 'मैंने कई बार लखनऊ और मुरादाबाद के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला. जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरी बच्ची को आश्वासन दिया और एडमिशन के लिए कहा, तो मेरी तीन महीने की मेहनत चंद मिनटों में सफल हो गई.'

सिस्टम पर भरोसे की कहानी
यह घटना सिर्फ एक एडमिशन की नहीं, बल्कि सिस्टम पर भरोसे की कहानी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद बच्ची का दाखिला मुरादाबाद के एक नामी स्कूल में हो गया. बच्ची अब अपने सपनों को पूरा करने की ओर कदम बढ़ा रही है. जनता दरबार में एक छोटी सी आवाज ने पूरे सिस्टम पर असर दिखाया और यह साबित किया कि सही समय पर सही कदम उठाने से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है.

(जगत गौतम की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement