सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की जनसभा में उस वक्त अलग ही नजारा देखने को मिला, जब एक छोटा बच्चा छोटा योगी बनकर कार्यक्रम में पहुंच गया. भगवा वस्त्र और योगी आदित्यनाथ जैसी वेशभूषा पहने इस बच्चे को देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोग भी उत्साहित नजर आए. बच्चा थाना देवबंद क्षेत्र के गांव जाटोल का रहने वाला बताया गया, जिसने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
छोटा योगी जिसकी उम्र 7 साल है और फर्स्ट क्लास में पढ़ता है. संस्कार चौधरी ने बताया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बेहद खुश है. संस्कार ने कहा कि योगी जी ने उससे नाम और उम्र पूछी, साथ ही यह भी पूछा कि उसने उनकी जैसी ड्रेस क्यों पहनी है. इस पर बच्चे ने जवाब दिया कि उसे योगी जी बहुत अच्छे लगते हैं और वह उन्हीं की तरह बनना चाहता है. संस्कार ने बताया कि वह गांव जाटोल का रहने वाला है और मुख्यमंत्री से मिलना उसका सपना था, जो आज पूरा हो गया.
बच्चे को दी चॉकलेट
वहीं बच्चे के पिता कविंद्र सिंह ने बताया कि उनके बेटे की लंबे समय से इच्छा थी कि वह योगी आदित्यनाथ से मिले. उन्होंने कहा कि पिछली बार भी वह कार्यक्रम में पहुंचे थे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से मुलाकात नहीं हो सकी थी. इस बार किस्मत ने साथ दिया और बच्चा मुख्यमंत्री से मिल पाया. कविंद्र सिंह ने बताया कि योगी जी ने बच्चे से काफी प्यार से बातचीत की, उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट भी दी. मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बच्चा और पूरा परिवार बेहद खुश नजर आया.
ये भी पढ़ें: