इंस्टाग्राम पर 4.9 मिलियन फॉलोअर्स, सिर्फ 2 लोगों को फॉलो करती है पार्टी, चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी का पूरा किस्सा जानें

कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है. इसकी खूब चर्चा हो रही है. इंस्टाग्राम पर पार्टी के 4.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जबकि पार्टी सिर्फ 2 लोगों को फॉलो करती है. पार्टी सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में गंभीर मुद्दे सामने रख रही है.

Cockroach Janta Party
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST

सोशल मीडिया पर एक सियासी दल की खूब चर्चा हो रही है. इसका नाम कॉकरोच जनता पार्टी है. हालांकि पार्टी जमीन पर अभी तक नहीं दिखाई दी है. सोशल मीडिया पर इस पार्टी ने धमाल मचा रखा है. काफी कम समय में इस पार्टी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या मिलियन में पहुंच गई है. इंस्टाग्राम पर CJP के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अब तक फॉलोअर्स की संख्या 4.8 मिलियन है. जब ये पार्टी सोशल मीडिया पर इतनी पॉपुलर है तो चलिए इसके बारे में भी जान लेते हैं.

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?
आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी कोई असली सियासी दल नहीं है. लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बायो में लिखा है कि यह युवाओं द्वारा युवाओं के लिए युवाओं का पॉलिटिकल फ्रंट है. कॉकरोच जनता पार्टी का नारा सेकुलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी है. इस पार्टी की स्थापना अभिजीत दिपके ने की है. बताया जा रहा है कि अभिजीत पहले आम आदमी पार्टी के साथ काम कर चुके हैं.

इंस्टाग्राम पर 4.8 मिलियन फॉलोर्स-
कॉकरोच जनता पार्टी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. इसकी पॉपुलारिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर इस पार्टी के 4.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जबकि एक्स पर 61.5 हाजर फॉलोअर्स हो गए हैं. इसको फॉलो करने वालों में की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हैं. इसमें महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद जैसी हस्तियां शामिल हैं.

मेघनाद को फॉलो करती है पार्टी-
इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी सिर्फ दो लोगों को फॉलो करती है. इसमें एक मेघनाद हैं. जबकि दूसरे अर्पित शर्मा है.

पार्टी ज्वाइन करने की योग्यता-
कॉकरोच जनता पार्टी ज्वाइन करने की योग्यता भी खास है. पार्टी ने मजाकिया अंदाज में बताया है कि बेरोजगार होना, लेजी होना और हमेशा ऑनलाइन रहने के साथ प्रोफेशनल तरीके से शिकायत करने की क्षमता होना है. पार्टी मजाकिया अंदाज में गंभीर मुद्दों को उठा रही है.

CJP का सियासी सुझाव-
कॉकरोच जनता पार्टी ने कई राजनीतिक सुझाव भी दिए हैं. पार्टी की मांग है कि रिटायरमेंट के बाद किसी भी मुख्य न्यायाधीश को राज्यसभा सीट न दी जाए. अगर किसी वैध वोटर का नाम हटाया जाता है तो मुख्य चुनाव आयुक्त पर UAPA के तहत कार्रवाई होनी चाहिए. पार्टी ने संसद और कैबिनेट में 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की है. इतना ही नहीं, पार्टी का कहना है कि जो भी सांसद-विधायक दल बदल करते हैं तो उसपर 20 साल का चुनावी बैन लगा दिया जाए.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED