16 January 2026 Weather Update: ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत... इन राज्यों में बढ़ेगा पारा, वहीं गलन से होगी लोगों को परेशानी

लगातार ठंड और कोहरे को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने और वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की जरूरत है.

16 January 2026 weather update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST
  • ठंड से नहीं मिलेगी कोई राहत
  • पारा बढ़ेगा लेकिन गलन की स्थिति बनी रहेगी

देश के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अगले दो दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना है. इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में भी ठंड का असर देखने को मिल सकता है. हालांकि, इसके बाद शीत लहर की गति में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना भी जताई गई है.

यूपी और बिहार में नहीं थमेगा ठंड का कहर 
पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ बिहार में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. सुबह और रात में देख पाने की क्षमता बेहद कम रहने की आशंका भी है, जिससे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीत दिवस की आशंका
मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है. इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है. ठंडी हवाओं के कारण लोगों को दिन में भी गलन महसूस हो सकती है.

इन राज्यों में तापमान बढ़ने की संभावना
वहीं अगर बात करें राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, और लद्दाख की तो अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, इसके बाद के तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. यानी राहत तो मिलेगी, लेकिन ठंड का प्रकोप जारी रहेगा. 

मध्य भारत में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं
मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. इसके बाद के तीन दिनों में तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. हालांकि, उसके बाद फिर से तापमान स्थिर रहने की संभावना है.

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED