आपने ज्यादातर पुलिस के जवानों को जीप या बाइक पर पेट्रोलिंग करते हुए देखा होगा. पर क्या अपने कभी उन्हें साइकिल पर गश्त लगाते देखा है. ज्यादा गहने इलाकों मे और तेजी से गश्त लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने नया तरीका निकाला है. पुलिस की रेंज बढ़ाने, अपराधियों का मुकाबला करने, अपराध को रोकने और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से, दिल्ली पुलिस ने साइकिल पर गश्त लगाने कि एक नई पहल शुरू की है.
इस पहल के तहत दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले में गौरव शर्मा के नेतृत्व में एक नई तरह की गश्त शुरू की गयी है. “CoW: Cops on Wheels” नाम की इस पहल के तहत दक्षिण पश्चिम जिले के सभी एसीएसपी और एसएचओ, एसआई, एएसआई, एचसी और सीटी के साथ डीसीपी दक्षिण-पश्चिम और महिला पुलिस अधिकारी साइकिल पर पेट्रोलिंग करेंगे. CoW: कॉप्स ऑन व्हील्स" की योजना में उच्च फुटफॉल वाले क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा. सभी 12 थानों से चुने गए कर्मचारी साइकिल पर थाना क्षेत्र में कोने-कोने और हॉट स्पॉट पर गश्त करेंगी. इससे न केवल नियमित उपद्रव करने वालों पर नजर रखने में आसानी होगी बल्कि जिम्मेदार नागरिकों के बीच विश्वास भी पैदा होगा.
अराजक तत्वों और अपराधियों को घेरने की तैयारी
पेट्रोलिंग यूनिट में रिजर्व पार्टियों के साथ दो टेंपो भी साइकिल ब्रिगेड के पास होंगे, जिनका इस्तेमाल शरारती तत्वों और आदतन अपराधियों को घेरने के लिए किया जाएगा. खासतौर पर ऐसे लोग जो कानून का उल्लंघन करते हुए मौके पर ही रंगेहाथ पकड़े जाएंगे. एक पेट्रोलिंग स्ट्रैटिजी होने के चलते इस योजना में स्थानीय सूचना हासिल करने के लिए 'आई एंड ईयर स्कीम' के तहत पुलिस अधिकारी आम लोगों के साथ बैठक, सार्वजनिक बातचीत और मौजूदा कानून व्यवस्था के बारे में प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया भी लेंगे. इस योजना का एक मकसद वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों का कल्याण होगा. ताकि वे वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सुरक्षित और सहज महसूस कर सकें और उन्हें अपनी शिकायतों को सीधे बताने का मौका मिल सके.
पुलिसकर्मियों की फिटनेस बनाए रखने में होगी मदद
दरअसल, साइकिल चलाना अपने आप में एक बहुत ही मजेदार खेल और बहुत अच्छा व्यायाम है. यह योजना महत्वपूर्ण घंटों के दौरान अधिकतम पुलिस विजिबिलिटी सुनिश्चित करेगी और पुलिस कर्मचारियों को उनकी फिटनेस बनाए रखने में भी मदद करेगी. यह योजना किशोर-किशोरियों को कानून, पुलिस मित्रों के साथ शामिल करने की कोशिश करेगी ताकि उनमें भागीदारी की भावना को बढ़ाया जा सके और युवा योजना के मूल्य को भी बढ़ाया जा सके.
साइकिल पर पेट्रोलिंग के दौरान 16 किलोमीटर की दूरी तय की
“CoW: Cops of Wheels” योजना को डीसीपी कार्यालय वसंत विहार के गौरव शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया जो खुद एसीएसपी और एसएचओ के साथ साइकिल की सवारी कर रहे थे. ये सभी नेल्सन मंडेला मार्ग, मुनिरका मार्ग, संगम सिनेमा मार्ग, मोहन सिंह मार्केट, विवेकानंद मार्ग, मुनिरका फ्लाईओवर से होते हुए 16 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करके वापस डीसीपी कार्यालय आए. पेट्रोलिंग के दौरान डीसीपी साउथ-वेस्ट ने वसंत विहार, कल्याण केंद्र के आरडब्ल्यूए के सदस्यों, डी-ब्लॉक मार्केट, वसंत विहार में वरिष्ठ नागरिकों की बैठक और वसंत लोक मार्केट में “आई एंड ईयर स्कीम” के सदस्यों के साथ बातचीत की. साथ ही उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मौके पर समस्याओं का तुरंत समाधान भी किया गया.