Advertisement

FASTag Annual Pass: अब तक 1 करोड़ से ज्यादा पास जारी, 3075 में मिलती है इतने टोल क्रॉसिंग की सुविधा; जानें कौन ले सकता है और कैसे करें आवेदन

फास्टैग का एनुअल पास होने से आपको हर बार टोल पर बैलेंस कटने या बार-बार फास्टैग रिचार्ज करने की चिंता नहीं करनी पड़ती. देश भर के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बने करीब 1150 टोल प्लाज़ा पर यह पास आसानी से काम करता है.

FASTagFASTag Annual Pass
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST
  • हाईवे पर बार-बार टोल देने की झंझट खत्म
  • 1 साल या 200 टोल प्लाजा तक मिलेगी सुविधा

अगर आप नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं, तो यह आपके काम की खबर है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया है कि फास्टैग के एनुअल पास को अब तक देश में एक करोड़ से ज्यादा यूजर्स सब्सक्राइब कर चुके हैं. यह पास देश के 1150 टोल प्लाजा को कवर करता है. इसके जरिए तय राष्ट्रीय राजमार्ग और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर हर बार अलग से टोल भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ती. फास्टैग का एनुअल पास 15 अगस्त 2025 को लॉन्च किया गया था.

कितने का है FASTag Annual Pass?
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए FASTag Annual Pass की फीस 3075 है. NHAI ने 1 अप्रैल 2026 से इसकी फीस 3000 से बढ़ाकर 3075 की है. एक बार फीस देने के बाद पास 1 साल या 200 टोल क्रॉसिंग, जो भी पहले पूरा हो, तक वैध रहता है. यानी अगर आपने 200 बार टोल पार कर लिया, तो एक साल पूरा होने का इंतजार नहीं करना होगा. इसी तरह एक साल पूरा हो गया और 200 ट्रिप पूरी नहीं हुईं, तब भी Annual Pass की सुविधा खत्म हो जाएगी.

कौन ले सकता है यह पास?
Annual Pass सिर्फ नॉन कमर्शियल प्राइवेट कार, जीप और वैन के लिए है. वाहन पर वैध FASTag लगा होना जरूरी है और वह संबंधित वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से लिंक होना चाहिए. पास दूसरे वाहन में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता.

Annual Pass कैसे खरीदें?
इसके लिए नया FASTag लेने की जरूरत नहीं है. मौजूदा पात्र FASTag पर ही Annual Pass एक्टिव किया जा सकता है.

  • Rajmargyatra ऐप खोलें या NHAI की वेबसाइट पर जाएं.

  • Annual Pass के विकल्प पर जाकर अपने वाहन और FASTag की पात्रता जांचें.

  • पात्रता सत्यापित होने के बाद ₹3,075 का एकमुश्त भुगतान करें.

  • भुगतान पूरा होने के बाद Annual Pass आपके मौजूदा FASTag पर सामान्य तौर पर 2 घंटे के अंदर एक्टिव हो जाता है.

करीब 1150 टोल प्लाजा पर मिलेगा फायदा
Annual Pass करीब 1,150 नेशनल हाईवे और नेशनल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर लागू है. हालांकि राज्य सरकारों या स्थानीय निकायों की ओर से संचालित टोल प्लाजा, पार्किंग और कुछ अन्य जगहों पर FASTag सामान्य तरीके से काम करेगा और वहां लागू शुल्क देना पड़ सकता है. पास की 200 ट्रिप या एक साल की अवधि पूरी होने के बाद FASTag फिर सामान्य FASTag की तरह काम करने लगता है. NHAI ने सितंबर 2026 में Rajmargyatra ऐप पर OneTag सुविधा भी शुरू की है. इसके जरिए यूजर FASTag का फिजिकल स्टिकर बदले बिना उसे नए बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते हैं और FASTag जारी करने वाला बैंक बदल सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement