Advertisement

DA Hike Update: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले!... DA में 2% की बढ़ोतरी, अब अप्रैल से इतनी बढ़ कर आएगी सैलरी

केंद्र कैबिनेट ने कर्मचारियों के लिए और पेंशन धारकों के लिए DA (Dearness Allowance) और DR (Dearness Relief) में 2% की बढ़ोती करने का फैसला किया है. कैबिनेट के इस फैसले से मूल वेतन में महंगाई भत्ता मूल वेतन में 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा.

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी!
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST
  • केंद्र कैबिनेट ने दी कर्मचारियों को बड़ी सौगात
  • अप्रैल की सैलरी में मिलेगा फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत की खबर सामने आई है. केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद कर्मचारियों का DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभा में मानी जाएगी, यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को अप्रैल की राशि के साथ जनवरी, फरवरी और मार्च का तीन महीने का एरियर भी मिलेगा.

1.19 करोड़ लोगों को मिलेगा इसका सीधा फायदा
इस फैसले का लाभ देश के करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को मिलेगा. कुल मिलाकर लगभग 1.19 करोड़ लोग इस बढ़ोतरी से सीधे फायदा उठाएंगे. पिछले तीन महीनों से कर्मचारी और पेंशनर्स इस घोषणा का इंतजार कर रहे थे. देरी को लेकर कई कर्मचारी संगठनों ने सरकार को पत्र भी लिखा था और कुछ विभागों में लंच आवर के दौरान प्रदर्शन भी किया गया था. अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद कर्मचारियों के बीच खुशी का माहौल है.

58% से बढ़कर 60% हुआ DA
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था. अब 2 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद यह 60 प्रतिशत हो गया है. इसी तरह पेंशनर्स को उनके मूल पेंशन का 60 प्रतिशत DR मिलेगा. महंगाई भत्ता और राहत का सीधा संबंध बढ़ती महंगाई से होता है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनर्स को रोजमर्रा के खर्चों में राहत मिल सके.

साल में दो बार होता है संशोधन
सरकार आमतौर पर साल में दो बार DA और DR में बदलाव करती है. यह संशोधन जनवरी और जुलाई में किया जाता है. इसकी गणना AICPI-IW यानी औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर होती है, जिसे श्रम मंत्रालय के अंतर्गत श्रम ब्यूरो हर महीने जारी करता है. जनवरी 2026 के आंकड़ों के आधार पर 2 प्रतिशत बढ़ोतरी पहले से लगभग तय मानी जा रही थी, हालांकि कुछ कर्मचारियों को 3 प्रतिशत वृद्धि की भी उम्मीद थी.

कितनी बढ़ेगी सैलरी?
DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का सीधा असर मासिक वेतन पर पड़ेगा. यह बढ़ोतरी बेसिक सैलरी के आधार पर तय होती है.

  • 25,000 रुपये बेसिक सैलरी पर हर महीने 500 रुपए की बढ़ोतरी
  • 36,500 रुपये बेसिक पे पर 730 रुपए अतिरिक्त
  • 50,000 रुपये बेसिक सैलरी पर 1,000 रुपए ज्यादा
  • 75,000 रुपये बेसिक पर 1,500 रुपए की बढ़ोतरी
  • 1 लाख रुपये बेसिक पर 2,000 रुपए अतिरिक्त
  • 1.5 लाख रुपए बेसिक सैलरी पर 3,000 रुपये प्रति माह की वृद्धि होगी. 

अगर इसे सालाना आधार पर देखा जाए, तो कर्मचारियों को 6,000 रुपए से लेकर 36,000 रुपए तक का अतिरिक्त फायदा हो सकता है.

एरियर से भी बढ़ेगी खुशी
चूंकि यह फैसला 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा, इसलिए कर्मचारियों और पेंशनर्स को तीन महीने का बकाया भी मिलेगा. अप्रैल की सैलरी या पेंशन के साथ जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर मिलेगा और इससे रकम और बढ़ जाएगी.

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement