Advertisement

राहत राशन के लिए पानी में कूदे बाढ़ पीड़ित, नाव पर भीड़ चढ़ने से बिगड़ा संतुलन, Video वायरल

बिहार के दानापुर में राहत राशन लेने के लिए लोग अपनी जान भी दांव पर लगा रहे हैं. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें राहत सामग्री बांटने वाली नाव पर लोग टूट पड़ते हैं. इससे नाव की संतुलन बिगड़ने लगता है.

Danapur Flood Viral Video
मनोज कुमार सिंह
  • दानापुर,
  • 10 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

बिहार के दानापुर दियारा में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों के सामने अब राहत राशन पाने की भी चुनौती है. लोग राशन पाने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे है. जिसका नजारा दानापुर दियारा के मानस में देखने को मिला, जहाँ सरकार के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे गए सूखे राशन के वितरण के दौरान ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो बाढ़ पीड़ितों की मजबूरी बयां कर रही है. राशन लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े और कई लोग पानी में कूदकर राशन के पैकेट लेने के लिए दौड़ते नजर आए.

राशन के लिए पानी में कूदे गांववाले-
दानापुर दियारा के मानस गांव में बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की ओर से सूखा राशन भेजा गया था. जैसे ही सरकारी नाव पर लदा राशन गांव के करीब पहुंचा, राशन लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पानी में उतरकर नाव की तरफ दौड़ पड़े. देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

राशन के लिए धक्का-मुक्की-
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नाव से राशन के पैकेट फेंके जा रहे हैं और बाढ़ पीड़ित पानी के बीच ही पैकेट लेने के लिए पानी दौड़ रहे हैं. कोई नाव से पैकेट लेकर पानी में कूद रहा है, तो कोई पानी में गिरे राशन को उठाकर वापस लौट रहा है. राशन लेने के लिए लोगों के बीच धक्का-मुक्की और छीना-झपटी जैसी स्थिति भी दिखाई दे रही है.

वायरल वीडियो पर प्रशासन ने क्या कहा?
सबसे हैरान करने वाली तस्वीर ये है कि कुछ लोग एक साथ कई पैकेट लेकर नाव से पानी में कूदते नजर आ रहे हैं. पूरे मामले में अनुमंडल अधिकारी दानापुर ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा था. वीडियो की जांच अंचलाधिकारी दानापुर से कराई गई. वीडियो दानापुर दियारा के मानस पंचायत का बताया जा रहा है. अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया है कि सरकारी राहत राशन मानस पंचायत के 1 वार्ड में सरकारी नाव से बांटने के लिए ले जाया जा रहा था. जिसको रास्ते में ही कुछ बाढ़ पीड़ित रोक लिए और जबरन राहत सामग्री लेने लगे. भीड़ के एकत्रित होने से और नाव पर चढ़ जाने से नाव का संतुलन बिगड़ने लगा. कर्मचारी अपने सुरक्षा में राहत सामग्री को वही बांट दिए.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement