Advertisement

Delhi: सौरभ भारद्वाज राहत सामग्री लेकर पंजाब रवाना, कहा- पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा

दिल्ली AAP के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज बाढ़ राहत सामग्री लेकर पंजाब रवाना हुए. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस पंजाब ने हमेशा सबकी मदद की. आज वह बाढ़ से जूझ रहा है, अब उसका साथ देने की हमारी बारी है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार, सरकार के मंत्री-विधायक और वहां के लोग समेत सभी दल राहत कार्यों में जुटे हुए हैं.

राहत सामग्री को रवाना करते सौरभ भारद्वाज
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज भीषण बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री लेकर बुधवार सुबह पंजाब के लिए रवाना हो गए. दिल्ली AAP ने बाढ़ राहत सामग्री की यह पहली खेप पंजाब भेजी है. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज बाढ़ राहत की सामग्री लेकर पंजाब पहुंच रहे हैं. दिल्ली से हर रोज बाढ़ राहत सामग्री के ट्रक लेकर AAP के नेता, विधायक, सांसद व आम लोग भी पंजाब जाएंगे और वहां अपनी सेवा देंगे. बहुत सारे आरडब्ल्यूए और व्यापारी भी अपने अपने स्तर पर पंजाब की इस त्रासदी में अपना सहयोग कर रहे हैं. देश भर से लोग पंजाब के लिए अपना सहयोग कर रहे हैं. आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है.

उधर, AAP के वरिष्ठ नेता व पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि पंजाब में बाढ़ पीड़ित भाइयों-बहनों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल खोलकर आगे आ रहे हैं. आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंच रहे हैं.
 
राहत सामग्री लेकर पंजाब गए सौरभ भारद्वाज-
दिल्ली से राहत सामग्री लेकर पंजाब के लिए रवाना होने से पहले AAP के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने बुधवार कहा कि पंजाब में बहुत भीषण बाढ़ आई है और इससे बहुत सारे लोगों की खेती, जानवरों, संपत्ति आदि का नुकसान हो रहा है. इसके लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार, सरकार के मंत्री-विधायक और वहां के लोग समेत सभी दल राहत कार्यों में जुटे हुए हैं. मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने भी कहा था कि जो जैसे सेवा कर सकता है, उसे सेवा करनी चाहिए। क्योंकि जब भी देश पर कोई विपत्ति आई, जब-जब कहीं बाढ़ आई, भूकंप आया, न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में कहीं दो देशों में युद्ध भी हुआ और उसमें लोगों को नुकसान हुआ, तो सबसे पहले लंगर शुरू करने वाले हमारे पंजाबी और सिख भाई होते हैं.  गुरुद्वारे की सेवा सबसे पहले ऐसी जगह पहुंचती है, जहां मीडिया भी नहीं पहुंच पाता.

रोजाना राहत सामग्री लेकर जाएंगे- सौरभ
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि AAP के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक की विधानसभा राजेंद्र नगर और दिल्ली की ओर से हम लोग राहत सामग्री की पहली खेप पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए रवाना कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार मैं खुद भी इस ट्रक के साथ पंजाब जा रहा हूं. अब हर दिन आम आदमी पार्टी के लोग इस तरह ट्रक लेकर अपनी सेवा करने के लिए तन, मन, धन से पंजाब पहुंचेंगे. AAP के सभी कार्यकर्ताओं से भी कहा गया है कि जो हो सके, उन्हें मदद करनी चाहिए. क्योंकि पंजाबियों व सिखों ने पूरे देश के लिए हमेशा किया है. हम यह जो कर रहे हैं, वह उन्हीं लोगों की सेवा से प्रेरणा लेकर कर रहे हैं, जो सदियों से चली आ रही है.

भयंकर बाढ़ की चपेट में है पंजाब- सौरभ
सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि पंजाब में भयंकर बाढ़ आई हुई है.  पंजाब सरकार, मंत्री, और सभी लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं. मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने सभी से अपील की थी कि ज़रूरतमंदों की सेवा में आगे आएँ. हमारे पंजाबी, सिख भाई हर आपदा के समय सबसे पहले लंगर खोलकर सेवा करते हैं. आज दिल्ली से राहत सामग्री की पहली खेप पंजाब भेजी जा रही है. अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर मैं भी इस सामग्री के साथ पंजाब जा रहा हूं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement