Advertisement

दलितों, पिछड़ों और वंचितों के जीवन में बदलाव हमारी प्राथमिकता- रेखा गुप्ता

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में जीपी ब्लॉक और बेरीवाला बाग ब्लॉक में वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया. इस एटीएम से हर घंटे 2000 लीटर शुद्ध पानी मिलेगा. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब का संघर्षमय जीवन और उनके विचार हमारी सरकार की सेवा यात्रा के लिए प्रेरणा स्रोत हैं.

Ambedkar Jayanti Delhi CM Rekha Gupta (Photo/X)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती देशभर में मनाई जा रही है. इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके संविधान निर्माता को याद किया. रेखा गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब का संघर्षमय जीवन और उनके विचार हमारी सरकार की सेवा यात्रा के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम बाबा साहब के सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह से संवेदनशीलता से कार्य कर रहे हैं.

बाबा साहेब को रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि-
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद रेखा गुप्ता ने एक्स पर कहा कि हमारी सरकार दलितों, पिछड़ों और वंचितों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है. उन्होंने आगे लिखा कि बाबा साहब के ‘शिक्षित बनो’ के आह्वान को आधार बनाकर हम वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आधुनिक शिक्षा के अवसर सुनिश्चित कर रहे हैं और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रहे हैं.

हर नागरिक को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले- सीएम
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हम बाबा साहब के समानता और सम्मान के आदर्शों के अनुरूप एक ऐसी समावेशी दिल्ली के निर्माण के लिए कृतसंकल्पित हैं, जहाँ हर नागरिक को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य भी मौजूद रहे.

वॉटर एटीएम का उद्घाटन-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंबेडकर जयंती के मौके पर शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में जीपी ब्लॉक और बेरीवाला बाग ब्लॉक में वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया. इस एटीएम से हर घंटे 2000 लीटर शुद्ध पानी मिलेगा. वॉटर एटीएम कार्ड से हर व्यक्ति को रोजाना 20 लीटर पेयजल मिलेगा. वॉटर एटीएम कार्ड की चौबीस घंटे निगरानी की जाएगी. इससे पारदर्शिता आएगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement