Advertisement

Arvind Kejriwal Message: ईडी की कस्टडी में केजरीवाल! मैं अंदर रहूं या बाहर... हर पल देश की सेवा करता रहूंगा... बीजेपी वालों से नफरत मत करना... पत्नी सुनीता ने सुनाया दिल्ली के सीएम का संदेश

Delhi के CM Arvind Kejriwal की पत्नी Sunita ने अपने पति का संदेश पढ़ते हुए कहा, दिल्ली वाली मां-बहनें सोच रही होंगी कि केजरीवाल तो अंदर चला गया, पता नहीं अब 1000 रुपए मिलेंगे या नहीं. मेरी सभी से अपील है कि अपने भाई और बेटे पर भरोसा रखो. ऐसी कोई सलाखें नहीं जो मुझे अंदर रख सकें.

Sunita Kejriwal (Photo: AAP-X)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST
  • कथित शराब घोटाले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को किया है गिरफ्तार
  • केजरीवाल बोले- अपना हर वादा पूरा करूंगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री (CM) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को ईडी ने कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया है. वह ईडी की कस्टडी में है. शनिवार को अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम के जेल से भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया. सुनीता ने वीडियो स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है. उन्होंने कहा है, मेरे प्यारे देशवासियों मुझे (अरविंद केजरीवाल) कल गिरफ्तार कर लिया गया, मैं अंदर रहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा. 

मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा
मेरी जिंदगी का एक-एक पल देश के लिए समर्पित है. मेरी शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए है. इस पृथ्वी पर मेरा जीवन ही संघर्ष के लिए हुआ है. इसीलिए ये गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती. पिछले जन्म में जरूर मैंने बहुत पुण्य किए होंगे, जो मैं भारत जैसे महान देश में पैदा हुआ. हमें मिलकर भारत को फिर से महान बनाना है. देश के अंदर और बाहर ढेरों ऐसी शक्तियां हैं, जो भारत को कमजोर कर रही हैं. हमें इन शक्तियों को हराना है. सुनीता ने सीएम का संदेश पढ़ते हुए कहा कि हमें सचेत रहकर इन शक्तियों को पहचानना है और हराना है. भारत में ही ढेरों ताकतें हैं, जो देशभक्त हैं और भारत को आगे बढ़ाना चाहती हैं. इन ताकतों के साथ जुड़ना है और इन्हें और मजबूत करना है.

ऐसी कोई सलाखें नहीं जो मुझे अंदर रख सकें
सुनीता ने अपने पति का संदेश पढ़ते हुए कहा, दिल्ली वाली मां-बहनें सोच रही होंगी कि केजरीवाल तो अंदर चला गया, पता नहीं अब 1000 रुपए मिलेंगे या नहीं. मेरी सभी से अपील है कि अपने भाई और बेटे पर भरोसा रखो. ऐसी कोई सलाखें नहीं जो मुझे अंदर रख सकें. मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा. क्या आज तक ऐसा हुआ कि केजरीवाल ने कोई वादा किया और वह पूरा नहीं हुआ.

प्रार्थना करने की अपील
केजरीवाल ने अपने संदेश में दिल्ली की माता-बहनों से कहा कि आपका भाई-बेटा लोहे का बना हुआ है. उन्होंने दिल्ली की माता-बहनों से अपील की है कि वो मंदिर जाएं और उनके लिए प्रार्थना करें. सुनीता ने अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ते हुए आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि लोक सेवा का काम नहीं रुकना चाहिए और इस वजह से बीजेपी वालों से नफरत मत करना, बीजेपी वाले भी हमारे भाई-बहन हैं. मैं जल्दी लौट कर आऊंगा.

केजरीवाल ने जेल से ही सरकार चलाने की कही है बात 
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए बड़ा नुकसान है. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी पत्नी सुनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं. उन्होंने गत शुक्रवार को भी एक्स पर ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा था. केजरीवाल ने जेल से ही सरकार चलाने की बात कही है. हालांकि यह उतना आसान नहीं है.

ऐसे में अब उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम उनके विकल्प के तौर पर सामने आ रहा है. हालांकि पार्टी की ओर से इस बार में कोई पुष्टि नहीं की गई है. ईडी ने केजरीवाल को दिल्ली के कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था. यहां ईडी ने उनकी 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी और 28 पेजों में कोर्ट को इसकी वजह भी बताई थी. ईडी ने कहा था कि केजरीवाल इस मामले के सरगना हैं. अब तक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से उनका सीधा संपर्क है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement