Advertisement

भीषण गर्मी में राहत! दिल्ली में लग रहे वॉटर एटीएम, अब रोज मिलेगा 20 लीटर साफ पानी

दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. तापमान 42 से 43 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका है, ऐसे में सबसे बड़ी समस्या पीने के साफ पानी की हो गई है. कई इलाकों में लोग अभी भी टैंकरों के भरोसे हैं, जहां लंबी लाइनें और अनिश्चित सप्लाई आम बात है.

Delhi heatwave
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है. राजधानी में तापमान लगातार 42 se 43 डिग्री के पार पहुंच सकता है, ऐसे में पीने के साफ पानी की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बन गई है. इस समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने वॉटर एटीएम योजना को तेजी से लागू करना शुरू कर दिया है, ताकि आम लोगों को सुलभ और सुरक्षित पेयजल मिल सके.

42-43 डिग्री तापमान के बीच पानी बना सबसे बड़ी चिंता
इस पहल के तहत शहर के अलग-अलग इलाकों खासतौर पर झुग्गी बस्तियों, घनी आबादी वाले क्षेत्रों और उन जगहों पर जहां पानी की सप्लाई नियमित नहीं है. वॉटर एटीएम लगाए जा रहे हैं. इन एटीएम के जरिए लोगों को स्मार्ट कार्ड की मदद से हर दिन 20 लीटर तक साफ और ठंडा पानी मिलेगा.

वॉटर एटीएम से मिलेगा साफ पानी
सरकार का कहना है कि यह पानी पूरी तरह फिल्टर किया हुआ होगा और इसकी गुणवत्ता की नियमित जांच भी की जाएगी. लोगों को पहले एक कार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें उनका बेसिक रजिस्ट्रेशन होगा. इसके बाद वे रोज़ाना निर्धारित मात्रा में पानी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे. इससे न सिर्फ पानी की बर्बादी रुकेगी बल्कि हर जरूरतमंद तक पानी पहुंचाना भी आसान होगा.

कैसे काम करेगा ये सिस्टम?

  • लोगों को पहले एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा.

  • कार्ड के जरिए रोज़ाना 20 लीटर तक पानी मिलेगा.

  • पानी पूरी तरह फिल्टर और ठंडा होगा.

  • क्वालिटी की नियमित जांच भी की जाएगी.


स्थानीय निवासियों के लिए यह योजना किसी राहत से कम नहीं है. कई इलाकों में लोगों को पहले टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जहां लंबी कतारें लगती थीं और कई बार पानी भी पर्याप्त नहीं मिल पाता था. वॉटर एटीएम के आने से अब लोगों को तय मात्रा में रोजाना पानी मिलने की उम्मीद जगी है.

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल जल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन इसके सफल संचालन के लिए नियमित मेंटेनेंस और निगरानी बेहद जरूरी होगी. साथ ही, लोगों को भी पानी का सही उपयोग करने और बर्बादी से बचने के प्रति जागरूक होना पड़ेगा. दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में इस योजना का विस्तार कर अधिक से अधिक इलाकों को कवर किया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में किसी को भी पीने के पानी के लिए परेशान न होना पड़े.

-सुशांत मेहरा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें

 

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement
    Advertisement