Advertisement

दिल्ली लक्ष्मी योजना क्या है? किन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500, कौन नहीं कर सकेगा आवेदन, एक-एक पॉइंट समझिए

दिल्ली लक्ष्मी योजना दिल्ली सरकार की एक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) आधारित योजना है. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से पात्र महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता देना है.

Delhi Lakshmi Yojana
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST
  • किन महिलाओं को मिलेगा 2500?
  • किन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ?

दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए सरकार जल्द एक नई आर्थिक सहायता योजना शुरू करने जा रही है. पहले इसे महिला समृद्धि योजना कहा जा रहा था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया गया है. योजना के लिए पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे.

दिल्ली लक्ष्मी योजना क्या है?
दिल्ली लक्ष्मी योजना दिल्ली सरकार की एक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) आधारित योजना है. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से पात्र महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता देना है. योजना के तहत सरकार हर महीने 2500 सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी. इसके लिए किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं होगी.

किन महिलाओं को मिलेगा 2500?

  • दिल्ली की स्थायी निवासी होना चाहिए.

  • उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए.

  • सरकार की तय आय और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा.

  • यानी सिर्फ दिल्ली में रहने भर से योजना का लाभ नहीं मिलेगा. सरकार आर्थिक स्थिति समेत अन्य मानकों की भी जांच करेगी.

  • एक परिवार में सिर्फ एक महिला को मिलेगा फायदा

  • अगर किसी घर में दो या उससे ज्यादा महिलाएं पात्र हैं, तब भी सिर्फ एक महिला को ही योजना का लाभ मिलेगा.

  • ऐसी स्थिति में परिवार की सबसे बड़ी महिला को लाभार्थी चुना जाएगा.

  • सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाना है.

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ?
अगर महिला या उसके परिवार के किसी सदस्य का आपराधिक रिकॉर्ड है.
अगर परिवार के पास चार पहिया वाहन है.
अगर परिवार सरकार द्वारा तय आय और अन्य पात्रता मानकों को पूरा नहीं करता.

योजना कब से शुरू होगी?
दिल्ली सरकार की योजना है कि रक्षाबंधन के आसपास दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी जाए. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना की तैयारियों और पात्रता नियमों की समीक्षा की है. पात्रता मानदंडों को मंजूरी मिलने के बाद अब अगला कदम आवेदन प्रक्रिया शुरू करना है. हालांकि, सरकार ने अभी तक रजिस्ट्रेशन की तारीख और ऑनलाइन आवेदन पोर्टल की घोषणा नहीं की है.

आवेदन कैसे होगा?
फिलहाल आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. सरकार जल्द ही बताएगी कि आवेदन ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन. कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे. रजिस्ट्रेशन कहां और कैसे किया जाएगा. इसलिए योजना का लाभ लेने के इच्छुक लोगों को सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement