Advertisement

नहीं था फायर NOC, 6 की जगह बनाए गए थे 20 कमरे... दिल्ली अग्निकांड में सामने आई कई लापरवाहियां

दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में आग लग गई. इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई है. अग्निकांड के कई वीडियो सामने आए हैं. जिसमें की लोग अपनी जान बचाने के लि बिल्डिंग से कूदते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा था कि होटल में 6 कमरे बनाने की इजाजत थी. लेकिन 20 रूम संचालित हो रहे थे.

Delhi Fire
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST

दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट वाले होटल में आग लग गई. इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना के तमाम वीडियो सामने आ रहे हैं. जिसमें लोग खुद को बचाने के लिए इमारत से कूदते नजर आ रहे हैं. हादसे के वक्त इमारत के मेन गेट बंद था. बताया था जा रहा है कि 6 कमरे बनाने के लिए लाइसेंस था. लेकिन 20 रूम बना लिए गए थे.

हादसे में 21 लोगों की मौत-
आग लगने के तुरंत बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं. करीब 40 लोगों को रेस्टोरेंट से बाहर निकाला गया और नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसमें होटल में कई विदेशी नागरिक भी ठहरे हुए थे. पुलिस के मुताबिक इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई है. पीटीआई के मुताबिक दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए शुरुआत में 2 वॉटर टेंडर, 2 वॉटर बाउजर और एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी भेजी गई.

क्या कहना है स्थानीय लोगों का?
प्रत्यदर्शियों का कहना है कि इस रेस्टोरेंट में सुबह 8 बजकर 40 मिनट के आसपास आग लगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सुबह आग लगी तो वो जल्दी-जल्दी यहां आएं और लोगों की मदद की. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोगों की मौत हुई है.

6 कमरे बनाने की थी इजाजत-
बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार की तरफ से होटल को बेड एंड ब्रेकफास्ट कॉन्सेप्ट के तहत लाइसेंस दिया गया था. इस होटल को सिर्फ 6 कमरे बनाने की इजाजत थी. लेकिन होटल में 25 कमरे बनाए गए थे. कुछ कमरे बेसमेंट में भी बनाए गए थे.

नहीं था फायर NOC-
जिस होटल में आग लगी है. उस रेस्टोरेंट के पास एनओसी नहीं था. इस होटल के बेसमेंट में भी कई लोग फंसे थे. बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट नीचे बेसमेंट में चल रहा था. जब आग लगी, उस समय रेस्टोरेंट से बाहर आने वाले रास्ते पर लगे चैनल गेट पर ताल लगा हुआ था. जिसकी वजह से कई लोग अंदर ही फंस गए.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement