Advertisement

Aaj ka Mausam 7 April 2026: Delhi NCR सहित कई जगहों में गर्मी और बारिश का खेल जारी, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव ने लोगों को परेशान कर दिया है. कभी बारिश, तो कभी गर्मी से लोग लगातार परेशान होते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि दो पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम.

Weather update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST
  • गर्मी की हो सकती है बढ़ोतरी
  • लेकिन बारिश के आसार लगातार जारी

देश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट लेता दिखाई दे रहा है. कहीं बादल, कहीं तेज हवा, तो कहीं बिन मौसम बारिश से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग की मानें तो यह समस्या ज्यादा दिन नहीं रहेगी. उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में अगले दिनों के तापमान और बारिश को लेकर कई अहम बदलाव दिखने वाले हैं.

तापमान में होगा 3 से 5°C तक उछाल
राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में आने वाले 5 दिनों में दिन का तापमान सामान्य, उससे कम या उसके आसपास रहने का अनुमान है. हालांकि धिरे-धिरे तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन हल्की ठंड भी महसूस हो सकती है. साथ ही बारिश का भी दौर बना रह सकता है. 

राहत के बाद Delhi-NCR में गर्मी की वापसी
दिल्ली और NCR (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद) में 7 अप्रैल तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे या आसपास रहेगा. गर्मी से बादल और हवा राहत देंगी. लेकिन 7 अप्रैल के बाद तापमान में बढ़त दिखेगी. 9 से 12 अप्रैल के बीच तापमान 4 से 6°C तक उछल सकता है. यानी NCR के लोगों को आने वाले दिनों में गर्म हवाओं और तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है. इसी के साथ बारिश के आसार भी लगातार बने रहेंगे. 

मध्य और पूर्वी राज्यों बारिश का दौर जारी
वहीं मध्य और पूर्वी राज्यों में 9 अप्रैल तक गरज और बिजली के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है.

  • छत्तीसगढ़- 7 अप्रैल तक अच्छी बारिश की संभावना.
  • पूर्वी मध्य प्रदेश- 7 अप्रैल को आंधी-बारिश.
  • बिहार- 7 और 8 अप्रैल को ओलावृष्टि की चेतावनी.
  • झारखंड- 7 और 8 अप्रैल को ओले गिरने के आसार.
  • गंगीय पश्चिम बंगाल- 7 अप्रैल तक गरज के साथ तेज बारिश.
  • ओडिशा- 7 अप्रैल को मौसम सक्रिय रहेगा और बारिश की चेतावनी दी गई है. 

J&K और हिमाचल में भारी बारिश की संभावना
लगातार बनते दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत प्रभावित रहेंगे. जिसका असर राज्य पर 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिल सकता है.

  • कश्मीर घाटी- 7 अप्रैल को भारी बारिश
  • हिमाचल प्रदेश- 8 अप्रैल को कई इलाकों में तेज बरसात
  • साथ ही उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में तेजी से बदलाव
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में 7 अप्रैल तक तापमान 2-4°C बढ़ सकता है. हालांकि 7 से 8 अप्रैल को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान 3-5°C गिर भी सकता है. 9 से 12 अप्रैल तक फिर 4-6°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है. 
 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement