कोविड प्रोटोकॉल और सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर पेट्रोलिंग शुरू कर दी है. नए साल को देखते हुए दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसरों ने पेट्रोलिंग शुरू होने से पहले दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ सेंट्रल पार्क में मीटिंग की. मीटिंग में ब्रिफ किया गया कि किस तरह से सभी महत्वपूर्ण चौराहों पर पेट्रोलिंग की जाएगी.
चूकि कनॉट प्लेस एक ऐसा इलाका है जहां पर भीड़ जमा होने की संभावना ज्यादा रहती है इसलिए यहां पर ज्यादा तादाद में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. कनाट प्लेस के इनर एंड आउटर सर्कल में भारी तादाद में पेट्रोलिंग की जा रही है. रात 8:00 बजे के बाद कनॉट प्लेस के अंदर आने की अनुमति नहीं है. और सभी को 10 बजते ही बाहर कर दिया जाएगा. कनॉट प्लेस के इनर और आउटर सर्कल में ज्यादा से ज्यादा पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के महत्वपूर्ण चौराहों पर पुलिस चेकिंग करेगी. कहीं पर भी भीड इकट्ठा नहीं होने दी जाएगी. इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा कि सभी लोग मास्क पहन कर ही बाहर निकल रहे हैं.
साथ ही साथ जितने भी धार्मिक स्थल है वहां पर भी पुलिस तैनात की जाएगी. सभी धार्मिक स्थलों पर अमूमन रात के 12:00 बजे लोग प्रार्थना करने, मत्था टेकने जाते हैं इसीलिए पुलिस बल और सीआरपीएफ की टीमें वहां पर भी मौजूद रहेंगी.