आ गई खुशखबरी! दिल्ली में आज से शुरू होगा बारिश का दौर, वीकेंड रहेगा और सुहाना

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को आज से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने राजधानी में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है, जिससे वीकेंड का मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है.

Delhi rain alert
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST
  • दिल्ली में आज से बारिश और तेज हवाओं का दौर
  • दिल्ली में आज से मौसम होगा मेहरबान
  • तेज हवाओं के साथ तापमान में आएगी गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी में गुरुवार से बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. अगले दो-तीन दिनों में तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी.

गुरुवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि दिन में गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन शाम और रात के समय मौसम बदलने के आसार हैं.

आज शाम बदल सकता है मौसम
IMD के मुताबिक गुरुवार को आसमान पहले आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और बाद में पूरी तरह बादल छा सकते हैं. शाम और रात के दौरान हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग ने कहा है कि हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ जगहों पर हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है. दिन में भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

शुक्रवार को और ज्यादा राहत मिलने के आसार
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दिन आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही तेज आंधी और बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है. शुक्रवार सुबह हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और कुछ जगहों पर यह 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है. इसी वजह से तापमान में तेज गिरावट होने की उम्मीद है.

शनिवार सबसे ठंडा दिन रह सकता है
IMD के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी कम होगा. वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे तापमान फिर बढ़ना शुरू होगा और 3 जून तक अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

हवा सुधरेगी तो AQI में भी राहत मिल सकती है
बारिश और तेज हवाओं का असर दिल्ली की हवा पर भी दिख सकता है. गुरुवार सुबह राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 199 दर्ज किया गया, जो 'मॉडरेट' श्रेणी में आता है.

भी पढ़ें

 

    Read more!

    RECOMMENDED