Advertisement

Delhi Traffic Advisory 10 October: CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजाम, 30 जगह ट्रैफिक प्रभावित और मेट्रो से सफर करना भी मुश्किल

दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026 को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा सख्त कर दी गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, धौला कुआं समेत 30 जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की चेतावनी दी है. सुरक्षा के तहत धारा 163 लागू है और 57 मेट्रो स्टेशनों के द्वार बंद रहेंगे.

10 October Traffic Advisory
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST

दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित CJP विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख रास्तों और चौराहों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. सुबह 6 बजे से हालात के हिसाब से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राजधानी के कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है. पुलिस ने लोगों को रेलवे स्टेशन, ISBT और एयरपोर्ट जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है. साथ ही, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की गई है.

एडवाइजरी में शंकर रोड-वंदे मातरम टी-पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, मिंटो रोड और कनॉट प्लेस समेत 30 जगहों पर आवाजाही प्रभावित होने की आशंका जताई गई है.

इन 30 जगहों पर प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में जिन जगहों का जिक्र है, वे हैं-

राउंडअबाउट शंकर रोड-वंदे मातरम टी-पॉइंट से नई दिल्ली की ओर.
धौला कुआं फ्लाईओवर.
झंडेवालान राउंडअबाउट.
पंचकुइयां राउंडअबाउट.
मंडी हाउस राउंडअबाउट.
डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट).
राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट).
मिंटो रोड- दीन दयाल उपाध्याय मार्ग.
गुरु नानक चौक.
चेम्सफोर्ड रोड- कनॉट प्लेस आउटर सर्कल टी-पॉइंट.
भरियों रोड- एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट.
लोधी रोड फ्लाईओवर.
नीला गुंबद राउंडअबाउट.
मदरसा टी-पॉइंट.
सम्राट होटल राउंडअबाउट.
सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग.
भीकाजी कामा प्लेस के नीचे.
मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे.
रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट.
अशोक रोड-जंतर मंतर रोड राउंडअबाउट.
विंडसर प्लेस राउंडअबाउट.
टॉलस्टॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग.
रेल भवन राउंडअबाउट.
जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग.
कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-बाराखंभा रोड टी-पॉइंट.
गोल डाकखाना राउंडअबाउट.
पटेल चौक राउंडअबाउट.
जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-पॉइंट.
आरएमएल अस्पताल राउंडअबाउट.
कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-संसद मार्ग टी-पॉइंट.

CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा सख्त
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. प्रदर्शन के लिए पुलिस ने अनुमति नहीं दी है. रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदर्शन को लेकर 20 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा योजना में CCTV निगरानी भी शामिल है, जो वीडियो के साथ ऑडियो भी रिकोर्ड करेंगे. प्रदर्शन में 7 से 9 हजार लोगों के पहुंचने की आशंका है, जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने 12 डिटेंशन सेंटर बनाए हैं. दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू किए गए हैं. सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की जांच और रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है.

57 मेट्रो स्टेशनों पर भी पाबंदी
प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो को 57 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने के लिए कहा गया है. ये पाबंदियां 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से लागू की जा रही हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले मेट्रो सेवा की स्थिति जांच लें. 

यात्रियों के लिए पुलिस की सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि डायवर्जन और प्रतिबंध मौके की स्थिति के हिसाब से बदले जा सकते हैं. इसलिए लोग अपनी यात्रा पहले से तय करें, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाने के लिए अतिरिक्त समय रखें और गैर-जरूरी यात्रा से बचें. ट्रैफिक के ताजा अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म देखते रहें.

प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद अगर जुटान की कोशिश होती है, तो सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के तहत आगे के कदम मौके की स्थिति के आधार पर लिए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement