Advertisement

New Year को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किए कई रूट्स में बदलाव, जानें क्या होंगी पाबंदियां

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक 31 दिसंबर को रात 8 बजे से नए साल की सेलिब्रेशन को लेकर दिल्ली के कनॉट प्लेस में कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं हैं. इसके साथ ही कई रूट्स में भी बदलाव किया गया है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किए कई रूट्स में बदलाव
तनसीम हैदर
  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST
  • दिल्ली में नए साल की सेलिब्रेशन को लेकर पाबंदियां
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किए कई रूट्स में बदलाव

नए साल को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police)ने ट्रैफिक अरेंजमेंट्स, रूट्स में बदलाव, डाइवर्जन और कोविड को लेकर डीडीएमए गाइडलाइंस को लेकर तमाम इंतजाम किए हैं. नए साल पर हालांकि सेलिब्रेशन और कोविड को लेकर भीड़ इकट्ठा करने पर मनाही है. अगर आप 31 दिसंबर की रात घरों से बाहर निकलने की सोच रहे हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. 

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक 31 दिसंबर को रात 8 बजे से नए साल की सेलिब्रेशन को लेकर दिल्ली के कनॉट प्लेस में कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं हैं. मंडी हाउस, बंगाली मार्किट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, बाराखंबा रॉड, टॉल्स्टोय मार्ग क्रॉसिंग, मिंटो रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग, आरके आश्रम मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्किट, पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी मार्ग,फिरोजशाह रोड, जय सिंह रोड बंगका साहिब लेन के गोलचक्कर पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा और कनॉट प्लेस जाने पर पाबंदियां रहेंगी.

इन जगहों पर है गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था 

कनॉट प्लेस के आसपास कुछ जगहों पर गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी. आप गोल डाक खाना के पास, कालीबाड़ी मार्ग, पंडित पंत मार्ग, भाई वीर सिंह मार्ग, पटेल चौक के पास रकाब गंज गुरुदारे के पास, मंडी हाउस के पास, बंगाली मार्किट के पास, राजेन्द्र प्रसाद रोड, रायसीना रोड, पेशावा रोड गोल मार्किट के पास और बूटा सिंह रोड, जंतर मंतर के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर सकते हैं.

किन लोगों को मिलेगी एंट्री

इनर, मिडिल, आउटर सर्किल पर ट्रैफिक पर पाबंदी रहेगी. सिर्फ होटल, रेस्टोटेंट से पहले से बुकिंग के समय मिलने वाले पास धारकों को ही एंट्री मिलेगी. इसके अलावा एक और बात का ध्यान रखें, जिन लोगों के पास होटल रेस्टोरेंट का वैलिड पास होगा उनके लिए भी कनॉट प्लेस में लिमिटेड पार्किंग होगी, जो पहले आओ पहले पाओ के हिसाब से मिलेगी. गलत तरीके से पार्क गाड़ियों को क्रेन के जरिए उठा लिया जाएगा. वहीं, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, बाइक से स्टंट और खतरनाक ड्राइविंग करने वालों पर ट्रैफिक और लोकल पुलिस की पैनी नजर रहेगी. 

कैसे जाएं साउथ दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन 

राम मनोहर लोहिया पार्क स्ट्रीट होते हुए, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड, झंडेवालान, देशबंधु गुप्ता रोड. कालीबाड़ी मार्ग, मंदिर मार्ग,रानी झांसी रोड से देशबंधु गुप्ता मार्ग. इसी तरीके से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए कोई रास्ता बंद नहीं होगा. 

साकेत, ग्रेटर कैलाश, लाजपत नगर, नेहरू प्लेस, हौज खास, डिफेंस कलौनी, राजौरी गार्डन, अशोक विहार, मॉडल टाउन, मयूर विहार जैसे इलाको में भीड़ की संभावना के हिसाब से ट्रैफिक डाइवर्ट किया जाएगा. 

नार्थ दिल्ली से साउथ दिल्ली के लिए रूट

आईएसबीटी रिंग रोड से आश्रण से दिल्ली गेट, बहादुर शाह जफर मार्ग, मथुरा रोड से आश्रम और ऐसे ही वापसी. इसके अलावा आईएसबीटी, रानी झांसी रोड, पंचकुइया रोड, मंदिर मार्ग, मदर टेरेसा और रानी झांसी से पंचकुइया, हनुमान मूर्ति, रिज रॉड, रिंग रोड. 

ईस्ट से वेस्ट दिल्ली के लिए रूट

रिंग रोड भैरो रोड, मथुरा रोड, राजेश पायलट मार्ग, मदर टेरेसा,आरएमएल से शंकर रोड. 

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement