Advertisement

दिल्ली NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश बढ़ाएगी टेंशन, IMD का ऑरेंज अलर्ट

Delhi weather: मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इन दोनों दिनों कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 और 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 और 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दिल्ली में बारिश
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

दिल्ली-एनसीआर में आज दोपहर के बाद से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. शहर और आसपास के इलाकों में घने बादल छा गए हैं, और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई. दोपहर में ऐसा लगा मानो अचानक शाम आ गई हो. कुछ इलाकों में खराब मौसम की वजह से ट्रैफिक जाम की भी खबरें सामने आई हैं. 

अगले दो-तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इन दोनों दिनों कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 और 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 और 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 21 मार्च को भी मौसम बादलों के साथ रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद 22 और 23 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन ज्यादातर समय आसमान साफ रहने की संभावना है.

अचानक मौसम बदलाव की वजह
दिल्ली-एनसीआर में मौसम में यह अचानक बदलाव एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हुआ है. भूमध्य सागर से उठी नमी वाली हवाओं ने जब मैदानी इलाकों की शुरुआती गर्मी के संपर्क में आई, तो वायुमंडल में अस्थिरता पैदा हो गई. इसके परिणामस्वरूप घने बादल बन गए और धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. मौसम विभाग का कहना है कि यह सिस्टम अगले 2-3 दिनों तक सक्रिय रहेगा. इस दौरान तापमान में गिरावट होगी और लोगों को कुछ दिनों के लिए गर्मी से राहत मिलेगी.

पहाड़ों पर भी बर्फबारी
उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भी इस मौसम प्रणाली का असर दिख रहा है. हाल ही में हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंडक बनी हुई है. दिल्ली-एनसीआर में भी तेज धूप और गर्मी का दौर अब कुछ समय के लिए थम गया है.
 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement