Advertisement

नशे की हालत में विदेशी टूरिस्ट का बवाल, सब्जियां फेंकी, टैक्सी पर पत्थर मारे, Video Viral

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक विदेशी टूरिस्ट का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में टूरिस्ट एक सब्जी वाले से बदसलूकी कर रहा है. उसकी सब्जियों को फेंक रहा है. इस दौरान टूरिस्ट जोर-जोर से चिल्ला रहा है. इसके बाद वो एक टैक्सी पर पत्थर मारता है. फिलहाल पुलिस ने उस टूरिस्ट को हिरासत में ले लिया है.

Dharamshala Viral Video
gnttv.com
  • धर्मशाला,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला के व्यस्त कचहरी चौक में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक विदेशी नागरिक ने कथित रूप से नशे की हालत में जमकर हंगामा किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विदेशी नागरिक ने सड़क किनारे रेहड़ी वाले की सब्जियां फेंक दीं और एक टैक्सी पर पत्थर मारा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विदेशी टूरिस्ट का बवाल-
विदेशी टूरिस्ट ने मार्केट में बवाल काट दिया. उसने एक सब्जी बेचने वाले की सब्जियां फेंक दी. इस दौरान वो जोर-जोर से चिल्लाता रहा. इसके बाद उसने एक टैक्सी पर पत्थर मारे. इस घटना के दौरान चौक पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

महिला पुलिस के साथ अभद्रता-
बताया जा रहा है कि विदेशी नागरिक ने मौके पर ड्यूटी दे रही महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया. स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी देर तक हंगामा करता रहा. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. 

जमा हो गई लोगों की भीड़-
घटना के कारण कुछ समय के लिए कचहरी चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. 

पुलिस ने हिरासत में लिया-
पुलिस मामले की जांच कर रही है और विदेशी नागरिक से पूछताछ की जा रही है. एएसपी धर्मशाला बीर बहादुर ने बताया कि शराब के नशे में विदेशी नागरिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और वह कहां का रहने वाला है और यहां कब से रह रहा है. इन सभी तमाम बातों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है. उन्होंने कहा कि उस विदेशी नागरिक पर हुड़दंग मचाने और लोगों को परेशान करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

नशे में था टूरिस्ट- सब्जी वाला
धर्मशाला खिचड़ी चौक में फल विक्रेता जोगिंदर पाल का कहना है कि शराब के नशे में धुत एक विदेशी नागरिक ने धर्मशाला के कचहरी चौक पर खूब हंगामा किया. उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिक द्वारा किए गए हंगामे के बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है. जोगिंदर पाल ने पुलिस से गुहार लगाई है कि धर्मशाला व्यस्त चौक है, यहां पर महिलाएं व बेटियां आती जाती रहती हैं. आगे से इस तरह की कोई व्यक्ति हरकत ना करें, उसके लिए पुलिस को प्रयास करने चाहिए.

(पूजा शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement