दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. यात्रियों की आवाजाही को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए पुणे-दानापुर-हडपसर और खातीपुरा-कामाख्या के बीच इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. दोनों ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा, जिससे त्योहार के दौरान यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी.
1. पुणे-दानापुर-हडपसर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या: 01441/01442
रेलवे प्रशासन के अनुसार, पुणे-दानापुर-हडपसर स्पेशल ट्रेन नवंबर 2026 में निर्धारित तारीखों पर कुल 9 फेरों के लिए चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 01441 (पुणे-दानापुर): पुणे से 1 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक निर्धारित दिनों में चलेगी.
गाड़ी संख्या 01442 (दानापुर-हडपसर): दानापुर से 3 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक निर्धारित दिनों में संचालित होगी.
कितने कोच होंगे?
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 डिब्बे होंगे. इनमें 6 स्लीपर, 10 सामान्य और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं.
पुणे से दानापुर जाने का समय
गाड़ी संख्या 01441 पुणे से शाम 7:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे दानापुर पहुंचेगी.
इस दौरान ट्रेन हडपसर, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशन पर रुकेगी.
प्रयागराज छिवकी पर ठहराव- ट्रेन रात 12:30 बजे पहुंचेगी और 12:35 बजे रवाना होगी.
दानापुर से हडपसर जाने का समय
गाड़ी संख्या 01442 दानापुर से सुबह 8:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 5:35 बजे हडपसर पहुंचेगी.
वापसी यात्रा में ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, मदन महल, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी.
प्रयागराज छिवकी पर ठहराव- ट्रेन दोपहर 2:25 बजे पहुंचेगी और 2:30 बजे प्रस्थान करेगी.
2. खातीपुरा-कामाख्या स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या: 09711/09712
दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा और कामाख्या के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम के यात्रियों के लिए उपयोगी होगी.
गाड़ी संख्या 09711 (खातीपुरा-कामाख्या): प्रत्येक गुरुवार, 29 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक कुल 5 फेरे लगाएगी.
गाड़ी संख्या 09712 (कामाख्या-खातीपुरा): प्रत्येक शनिवार, 31 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक कुल 5 फेरे लगाएगी.
कितने कोच होंगे?
इस ट्रेन में कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे. इनमें 1 एसी द्वितीय श्रेणी, 8 एसी तृतीय श्रेणी, 2 एसी इकोनॉमी, 3 स्लीपर, 4 सामान्य और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं.
खातीपुरा से कामाख्या जाने का समय
गाड़ी संख्या 09711 खातीपुरा से सुबह 7:40 बजे रवाना होगी. रास्ते में यह ट्रेन दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव, बरपेटा रोड और रंगिया स्टेशन पर रुकेगी.
सूबेदारगंज पर ठहराव- ट्रेन शाम 7:45 बजे पहुंचेगी और 7:50 बजे रवाना होगी. इसके बाद ट्रेन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कामाख्या पहुंचेगी.
कामाख्या से खातीपुरा जाने का समय
गाड़ी संख्या 09712 कामाख्या से सुबह 5 बजे रवाना होगी. वापसी में यह ट्रेन रंगिया, बरपेटा रोड, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नौगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, न्यू बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी.
सूबेदारगंज पर ठहराव: ट्रेन सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी और 8:35 बजे प्रस्थान करेगी.
इसके बाद ट्रेन गोविंदपुरी, टूंडला, ईदगाह आगरा, अछनेरा, भरतपुर, बांदीकुई और दौसा होते हुए रात 10:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी.
यात्रा से पहले समय-सारणी जरूर जांचें
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख, समय-सारणी और ठहराव की जानकारी आधिकारिक रेलवे माध्यमों से जरूर जांच लें. त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों को समय रहते टिकट बुक कराने और सफर के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें