Advertisement

भारत की राष्ट्रभाषा के सवाल पर DMK की MP कनिमोझी ने दिया यह जवाब

उनकी यह बात ऐसे समय कही गई है जब तमिलनाडु की डीएमके सरकार और केंद्र सरकार के बीच भाषा नीति, खासकर तीन-भाषा फॉर्मूले को लेकर मतभेद चल रहा है.

Kanimozhi
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 04 जून 2025,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

भारत के अंतरराष्ट्रीय संपर्क कार्यक्रम के तहत एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही डीएमके सांसद कनिमोझी से स्पेन में एक कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रीय भाषा पर सवाल पूछा गया. इस सवाल पर उन्होंने जो जवाब दिया, वह अब वायरल हो रहा है. 

मेड्रिड में भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने भारत की राष्ट्रीय भाषा को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में कनिमोझी ने कहा, "भारत की राष्ट्रीय भाषा एकता और विविधता है. यही संदेश हम दुनिया तक पहुंचा रहे हैं। यही आज सबसे जरूरी बात है."

हालांकि, उनकी यह बात ऐसे समय कही गई है जब तमिलनाडु की डीएमके सरकार और केंद्र सरकार के बीच भाषा नीति, खासकर तीन-भाषा फॉर्मूले को लेकर मतभेद चल रहा है. 

आतंकवाद और कश्मीर पर क्या कहा:
कनिमोझी ने कहा कि देश को आतंकवाद और अनावश्यक युद्धों से निपटना चाहिए और इस दिशा में ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा, "भारत एक सुरक्षित देश है और हमें यह बात दुनिया को बतानी होगी. चाहे कोई कुछ भी करे, वे हमें हमारे रास्ते से नहीं भटका सकते. हम कश्मीर को भी सुरक्षित बनाए रखेंगे."

आपको बता दें कि यह दौरा पांच देशों का था और स्पेन इसका अंतिम पड़ाव है. प्रतिनिधिमंडल में कई दलों के नेता शामिल हैं जैसे राजीव कुमार राय (सपा), बृजेश चौटा (भाजपा), अशोक मित्तल (आप), प्रेम चंद गुप्ता (राजद) और मंजीव सिंह पुरी (पूर्व राजनयिक). अब यह प्रतिनिधिमंडल भारत लौटेगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement